लाइव न्यूज़ :

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में 100 करोड़ रुपए का गबन! हाईकोर्ट के आदेश पर जांच शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2022 15:55 IST

बिहार में संचालित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाओं में सौ करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने दो बैंक कर्मियों को हिरासत में लेकर जंच पड़ताल में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट के आदेश के बाद एसएसपी जयंतकांत को इस मामले का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया।इसके लिए मामले की आगे की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की कानूनी बाध्यता के कारण पुलिस की ओर से कोर्ट में अर्जी दाखिल करनी पड़ी।कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पटना: बिहार में संचालित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाओं में सौ करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आने से हडकंप मच गया है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने दो बैंक कर्मियों को हिरासत में लेकर जंच पड़ताल में जुट गई है। कहा जा रहा है कि इन बैंक कर्मियों को गबन से संबंधित फाइलों की जानकारी है। ऐसे में इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। 

सूत्रों के अनुसार पुलिस के द्वारा की जा रही पूछताछ में कई सुराग मिलने की चर्चा है। इस संबंध में मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने बताया कि साक्ष्य संकलन को लेकर दो कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की लगभग 125 शाखाओं में सौ करोड़ रुपये के गबन मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। 

21 अक्टूबर को हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई है। इसके पहले मामला स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने एसएसपी, मुजफ्फरपुर को स्वयं मामले का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसएसपी जयंतकांत को इस मामले का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। इसके लिए मामले की आगे की जांच के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की कानूनी बाध्यता के कारण पुलिस की ओर से कोर्ट में अर्जी दाखिल करनी पड़ी। 

कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले के सूचक नवनीत कुमार से उन्होंने कई बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके बाद बैरिया स्थित बैंक की शाखा में जाकर वहां फाइलों को खंगाला। बताया जाता है कि बैंक के पूर्व आडिटर नवनीत कुमार ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। 

परिवाद की सुनवाई के बाद कोर्ट ने काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमोहन उतरेजा, महाप्रबंधक महेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक कार्मिक रमेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक राजन कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक रियाजुद्दीन अहमद, अनूप कुमार झा क्षेत्रीय अधिकारी रमेश कुमार मिश्रा व बीएम मोहित सहित आठ को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया कि बैंक की 125 शाखाओं की आंतरिक आडिट की गई। इसमें सौ करोड़ से अधिक की राशि की गबन का पता चला है।

टॅग्स :BankBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील