लाइव न्यूज़ :

हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:56 IST

Open in App

झारखंड के सरायकेला-खारसंवा जिले में जंगली हाथी ने 58 साल के एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। इचारगढ थाने के प्रभारी अधिकारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि जार्गोडीह गांव में रामकृष्ण महतो सोमवार को धान के अपने खेत पर गये थे लेकिन वह घर नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह महतो अपने खेत में मृत पाये गये और आसपास हाथी के पैरों के निशान नजर आये जिससे पुलिस को लगा कि महतो को हाथी ने ही मार डाला। यह जंगली हाथी अपने झुंड से अलग हो गया था और हिंसक हो गया था। ठाकुर के अनुसार शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने यह मामला वन विभाग एवं पुलिस के संज्ञान में लाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। ठाकुर के अनुसार इस बीच वन विभाग ने शोकसंतप्त परिवार को तत्काल 50,000 रूपये राहत दी है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने सरकारी नियमानुसार और अनुग्रह राशि देने का आश्वासन भी दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो