लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से कार्बन उत्सर्जन में 48 लाख टन तक कमी लाने में मदद मिलेगी: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवम्बर दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह ने कहा है कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति से 2024 तक कार्बन उत्सर्जन में 48 लाख टन तक कटौती करने में मदद मिलेगी।

शाह ने यह बात बुधवार को यूएनएफसीसी की 'रेस टू जीरो डायलॉग: लॉन्चिंग द ग्लोबल रेस टू जीरो-एमिशन मोबिलिटी' में स्वच्छ और हरित भविष्य के लिए दिल्ली सरकार की दृष्टि साझा करते हुए कही।

इस संवाद का आयोजन यूएन हाई-लेवल क्लाइमेट चैंपियंस और यूके सीओपी26 प्रेसीडेंसी के सहयोग से जलवायु समूह द्वारा किया गया था।

शाह ने जलवायु कार्यकर्ताओं और उद्योगपतियों एवं अन्य को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शून्य-उत्सर्जन वाले वाहनों को लेकर बदलाव संबंधी दिल्ली की महत्वाकांक्षी रूपरेखा के पीछे प्रेरणा जलवायु परिवर्तन और दिल्ली में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर से उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य आपातकाल का समाधान करना है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति बहुत स्पष्ट लक्ष्य पर केंद्रित है कि 2024 तक सभी नए पंजीकृत वाहनों का 25 प्रतिशत ईवी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक यह संख्या 0.2 प्रतिशत है।

शाह ने कहा, "इस स्पष्टता ने सरकार को उन सभी कदमों पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाया है जो इस परिवर्तन को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाने की आवश्यकता है। दिल्ली की ईवी नीति 2024 तक कार्बन उत्सर्जन में 48 लाख टन तक की कमी लाने में योगदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है