लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल से तृणमूल कांग्रेस नाराज,  कोई चिंता नहीं , गुणा-भाग में जुटी पार्टी

By भाषा | Updated: May 20, 2019 15:44 IST

तृणमूल के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘ ये अधिकतर एग्जिट पोल निराधार हैं और भाजपा का समर्थन करते हैं। हमें एग्जिट पोल की कोई चिंता नहीं है। चुनाव के बाद के परिदृश्य को लेकर भी सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देनिश्चित तौर पर भाजपा की हार होगी। तृणमूल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।नायडू पिछले कई दिनों से क्षेत्रीय और विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

एग्जिट पोल के पूर्वानुमान से नाराज तृणमूल कांग्रेस अब जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चुनाव के बाद के गुणा-भाग में जुट गई है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को नकारते हुए कहा, ‘‘ हमें एग्जिट पोल रिपोर्ट की चिंता करने की जरूरत नहीं है, जो अधिकतर मामलों में ठीक नहीं होते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें आंतरिक रिपोर्ट मिली है। हमें जिलों और हर निर्वाचन क्षेत्र से रिपोर्ट मिली है।’’

पार्टी सूत्रों ने बताया कि तृणमूल नेतृत्व देश में विभिन्न विपक्षी दलों के साथ भी सम्पर्क में है। तृणमूल के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘ ये अधिकतर एग्जिट पोल निराधार हैं और भाजपा का समर्थन करते हैं। हमें एग्जिट पोल की कोई चिंता नहीं है। चुनाव के बाद के परिदृश्य को लेकर भी सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर भाजपा की हार होगी। तृणमूल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू भी सोमवार को तृणमूल सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। नायडू पिछले कई दिनों से क्षेत्रीय और विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

दूसरी ओर, कुछ एग्जिट पोल ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल को 24, भाजपा को 16, कांग्रेस को दो सीटें दी हैं। वहीं वाम मोर्चे के वहां खाता भी नहीं खोल पाने का पूर्वानुमान है। 

 

एग्जिट पोल करने वाली ज्यादातर एजेंसियां भाजपा समर्थक चैनल : भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने विभिन्न एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अनुमान जताने वाली एजेंसियों के परिणाम पर सोमवार को संदेह प्रकट करते हुए कहा कि राजग बहुमत के आंकड़े तक पहुंच नहीं पाएगा।

भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने कहा,‘‘इनमें से अधिकतर भाजपा समर्थक चैनल हैं। उनसे इसी तरह की उम्मीद थी। यह भाजपा के चुनाव अभियान का हिस्सा है। आरंभ से अब तक वे उनके साथ हैं। इसलिए, मेरे लिए यह बहुत मायने नहीं रखता।’’

भाकपा महासचिव ने दावा किया कि राजग बहुमत के आंकड़े 272 से बहुत कम करीब 200 सीटों तक सिमट जाएगा। भाकपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी संप्रग के साथ जो पार्टियां नहीं आयी हैं वे भी कांग्रेस नीत गठबंधन में शामिल होंगी। सरकार बनाना संभव है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos