लाइव न्यूज़ :

गजेन्द्र शेखावत ने कहा- हरियाणा और महाराष्ट्र में बनेगी भाजपा की सरकार

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 6, 2019 23:07 IST

हरियाणा में चुनाव प्रचार के बाद जोधपुर लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों के काम में जनता खुश है।उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है।

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों के काम में जनता खुश है, ऐसे में हरियाणा और महाराष्ट्र में भी आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है। कांग्रेस में पूरे देश में बिखराव की स्थिति है और यह पार्टी आपसी गुटबाजी का शिकार है।

हरियाणा में चुनाव प्रचार के बाद जोधपुर लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। दोनों ही राज्यों में भाजपा सरकारों ने बेहतरीन विकास कार्य करवाए हैं और केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से सभी खुश हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में पूरी तरह से बिखराव और गुटबाजी दिखाई दे रही है। हरियाणा में तो कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता संजय निरूपम के कारण कांग्रेस उलझन में है। ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्ष ही नहीं है और भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ दोनों राज्यों में फिर से सरकार बनाएगी।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान के खींवसर और मंडावा में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है क्योंकि माहौल भाजपा के पक्ष में है। हम दोनों स्थानों पर विजय प्राप्त करेंगे। एक और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि चाहे पांच उपमुख्यमंत्री बनाएं अथवा 11, लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार लाएं। मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए ओर हमारी बेटियों की जिंदगी सुरक्षित की जाये। महिला और बालिकाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों में अंकुश लगाया जाए। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गजेंद्र सिंह शेखावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत“छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”, छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

कारोबार2nd Global Spiritual Tourism Conclave Mantic: ग्लोबल टूरिज्म का सेंटर उज्जैन, सीएम मोहन यादव ने कहा- हमारे देवालय भी हो सकते हैं लोकतंत्र आधार

कारोबारकेंद्र सरकार के पास 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया,  झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- कोर्ट में जाऊंगा, कोयले की रॉयल्टी और खनन मामला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील