लाइव न्यूज़ :

Election Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र में भाजपा कर सकती है सबसे बेहतर प्रदर्शन, मिल सकती हैं 20 से 22 सीटें, उद्धव ठाकरे के खाते में जा सकती हैं 9 से 11 सीटें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2024 22:04 IST

महाराष्ट्र के एक्जिट पोल से पता चल रहा कि उद्धव ठाकरे के दूर होने और दूसरे खेमें में खड़े होने के बावजूद भाजपा का प्रदर्शन अन्य सभी दलों से उम्दा रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में उद्धव के दूसरे खेमें में खड़े होने के बावजूद भाजपा का प्रदर्शन अन्य से उम्दा रहेगाबीजेपी को 20-22, शिवसेना (शिंदे गुट) को 8-10 और एनसीपी (अजित गुट) को 1-2 सीटें मिल सकती हैंसेना (उद्धव गुट) को 9-11 सीट, एनसीपी (शरद गुट) को 3-5 सीटें, कांग्रेस को 3-4 सीटें मिल सकती हैं

Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद आज कई मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव के संभावित परिणामों की ओर इशारा करने वाले इन एक्जिट पोल से पता चल रहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के दूर होने और दूसरे खेमें में खड़े होने के बावजूद भाजपा का प्रदर्शन अन्य सभी दलों से उम्दा रहेगा।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के बाद देश में दूसरे नंबर के राज्य महाराष्ट्र में कुल 48 सीटें हैं। इस लिहाज से केंद्र में सरकार बनाने के लिहाज से यह सूबा बेहद महत्वपूर्ण है। यहां की सभी 48 सीटों पर 5 चरणों में मतदान हुए थे। जिसमें पहले चरण में 5 सीटें, दूसरे चरण में 8 सीटें, तीसरे चरण में 11 सीटें, चौथे चरण में 11 सीटें और पांचवें चरण में 13 सीटों शामिल थीं।

महाराष्ट्र में लोकसभा का यह चुनाव इस मायने में भी दिलचस्प था कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी में हुए दो-फाड़ के बाद सत्ता का यह संघर्ष उद्धव, शरद पवार, एकनाथ शिंदे, अजित पवार के साथ भाजपा और कांग्रेस की साख का सवाल था। महाराष्ट्र में सत्ता का संघर्ष सत्ताधारी महायुति और विपक्ष के महाविकास अघाड़ी के बीच था।

महाराष्ट्र में पहले फेज में 63.71 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 62.71 फीसदी, तीसरे चरण में 63.55 फीसदी, चौथे चरण में 59.64 फीसदी और पांचवें चरण में 54.33 फीसदी वोटिंग हुई थी। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में एनडीए को 46 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, वहीं इंडिया गठबंधन को 43 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। अगर बात 48 सीटों की बात करें तो यहां एनडीए को 28 से 32 और इंडिया ब्लॉक को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र के एक्जिट पोल को थोड़ा और विस्तार से समझें तो बीजेपी को 20-22 सीटें, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को 8-10 सीटें, एनसीपी (अजित पवार गुट) को 1-2 सीटें, एनसीपी (शरद पवार गुट) को 3-5 सीटें, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) को 9-11  सीटें, जबकि कांग्रेस के खाते में 3-4 सीटें आ सकती हैं।

अगर साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस समय एनडीए गठबंधन ने 48 में से 41 सीटें जीती थीं। जिसमें उद्धव ठाकरे की अविभाजित शिवसेना मजबूत धड़ा थी। वहीं यूपीए गठबंधन के खाते में महज 5 सीटें ही आई थीं। एआईएमआईएम और वीबीए गठबंधन को उस चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४राष्ट्रीय रक्षा अकादमीइंडिया गठबंधनशिव सेनाBJPNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब