लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने दिया ममता बनर्जी को झटका, कोलकाता कमिश्रर सहित कई अफसरों का हुआ तबादला

By भाषा | Updated: April 6, 2019 03:34 IST

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा को भी शुक्रवार को इस पद से हटा दिया और उनकी जगह 1983 बैच के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी एल वी सुब्रहमण्यम को नियुक्त किया।

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार रात को कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा और बिधाननगर के पुलिस आयुक्त ज्ञानवंत सिंह को स्थानांतरित कर दिया। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को ईसी द्वारा लिखे गये एक पत्र में कहा गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडीजी डॉ. राजेश कुमार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि एडीजी और आईजीपी (संचालन) नटराजन रमेश बाबू को बिधाननगर का पुलिस आयुक्त बनाया है।

आयोग ने बिधाननगर के डीसी (हवाई अड्डा संभाग) अवन्नू रवींद्रनाथ को बीरभूम का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया और थर्ड बटालियन के डीसी केएपी श्रीहरि पांडे को डायमंड हार्बर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। आयोग के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है और स्थानांतरित अधिकारियों के संबंध में एक अनुपालन रिपोर्ट अगले 24 घंटों के भीतर भेजनी है। ये सारे पुलिस ऑफिसर ममता बनर्जी के करीबी थे। 

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल पुनेठा को भी हटाया

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा को भी शुक्रवार को इस पद से हटा दिया और उनकी जगह 1983 बैच के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी एल वी सुब्रहमण्यम को नियुक्त किया। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को यह दूसरा बड़ा झटका है क्योंकि चुनाव आयोग ने उनके चहेते दो शीर्ष नौकरशाहों को चुनाव के समय में उनके पदों से हटा दिया है। साथ ही, चुनाव आयोग ने पुनेठा को चुनाव से नहीं जुड़े पद पर नियुक्त करने का निर्देश दिया। वह मई के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

पुनेठा ने 27 मार्च को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर कर चुनाव आयोग के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसके तहत खुफिया विभाग के महानिदेशक एबी वेंकेटेश्वर राव का तबादला करने का आदेश दिया गया था। वहीं, उच्च न्यायालय ने बीते शुक्रवार उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

टॅग्स :चुनाव आयोगपश्चिम बंगाललोकसभा चुनावममता बनर्जीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन