लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने अदालत से कहा, कोरोना महामारी पर विशेषज्ञों से परामर्श कर निकाय चुनाव पर होगा फैसला

By भाषा | Updated: July 27, 2021 23:02 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 27 जुलाई निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को बताया कि कोरोना महामारी पर विशेषज्ञों से परामर्श कर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव कराने पर निर्णय लिया जाएगा।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की तरफ से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव तथा न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह की युगलपीठ को निर्वाचन आयोग की तरफ से यह बताया गया है।

निर्वाचन आयोग के वकील सिद्धार्थ सेठ ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, निर्वाचन आयोग ने अदालत से कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव कराने का कोई भी निर्णय उचित एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने और मतदाताओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के बाद ही लिया जाएगा।

सेठ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के जवाब के बाद युगलपीठ ने याचिका का निस्तारण कर दिया।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की तरफ से दायर की गयी याचिका में दावा किया गया था कि मध्य प्रदेश के 27 जिलों में कोरोना का डेल्टा स्वरूप फैल चुका है। भारतीय चिकित्सक संघ तथा विश्व स्वास्थ संगठन ने स्पस्ष्ट रूप से कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी है। तीसरी लहर अधिक खतरनाक रहने की आशंका है। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव करवाने की तैयारी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र