लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज दोपहर किया जाएगा ऐलान, फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2020 13:05 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) अभी सत्ता पर काबिज है। उसने पिछले चुनाव में 67 सीटों पर विजय हासिल की थी। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का चुनाव आयोग आज दोपहर 3.30 बजे दिल्ली विधानसभा चुनावों का ऐलान करने जा रहा है। आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

भारत का चुनाव आयोग आज दोपहर 3.30 बजे दिल्ली विधानसभा चुनावों का ऐलान करने जा रहा है। आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग फरवरी के पहले हफ्ते में चुनाव करा सकता है।बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) अभी सत्ता पर काबिज है। उसने पिछले चुनाव में 67 सीटों पर विजय हासिल की थी। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। यहां मुख्य तीन पार्टियां चुनावी मैदान हैं, जिसमें आप, बीजेपी और कांग्रस शामिल है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था, जबकि बीजेपी तीन सीटें ही हासिल कर सकी थी।  इधर, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ऐलान कर चुके हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी। कहा जा रहा था कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन हो सकता है। पिछले साल लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए दोनों पार्टियों में लंबी बातचीत हुई थी, हालांकि सीटों के तालमेल पर बात नहीं बन पाई।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किया जाएगा। 

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार