लाइव न्यूज़ :

अंडरवियर वाले बयान पर सपा नेता आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने वायरल वीडियो सहित मांगी रिपोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2019 19:26 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जया प्रदा के खिलाफ सपा नेता आजम खान की टिप्पणियों को ''अत्यधिक अपमानजनक'' बताते हुए उनकी कड़ी निंदा की है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान ने एक दिन बाद सफाई देते हुये कहा कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया, और अगर किसी का नाम लिया हो तो वह चुनाव नहीं लड़ेगें।इस पूरे मामले पर जया प्रदा ने कहा है कि वो ऐसे बयानों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने आजम खान के चुनाव लड़ने पर बैन लगाने की चुनाव आयोग से मांग की है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी आजम खान के एक तथाकथित विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने आजम खान के उस बयान का वायरल वीडियो फूटेज भी मांगा है। निर्वाचन अधिकारी बी आर तिवारी ने कहा है कि आजम खान के जया प्रदा को लेकर दिए विवादित बयान की रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। इस मामले में आजम खान पर प्राथमिकी दर्ज भी कराई जा चुकी है। 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जया प्रदा के खिलाफ सपा नेता आजम खान की टिप्पणियों को ''अत्यधिक अपमानजनक'' बताते हुए उनकी कड़ी निंदा की है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आजम खान ने जया प्रदा को लेकर क्या दिया बयान? 

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खान के अपनी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ कथित रूप से बेहद व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी किए जाने का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो के मुताबिक रामपुर में एक चुनावी सभा में आजम खान ने कहा था "रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है। मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस।"  आजम खान ने इस वीडियो में जया प्रदा का नाम नहीं लिया था लेकिन बीजेपी इसे जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के रूप में पेश कर रही है।

आजम खान की सफाई 

आजम ने एक दिन बाद सफाई देते हुये कहा कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया, और अगर किसी का नाम लिया हो तो वह चुनाव नहीं लड़ेगें। उन्होंने कहा कि '' मैने किसी का नाम नहीं लिया, मैने किसी की नाखूबी बताई, न बुराई बताई।'' उन्होंने कहा कि '' अगर कोई साहब साबित कर दे कि मैने किसी का नाम लिया, नाम लेकर किसी की तौहीन की तो मैं चुनाव से हट जाऊंगा।'' 

इस पूरे मामले पर जया प्रदा ने कहा है कि वो ऐसे बयानों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने आजम खान के चुनाव लड़ने पर बैन लगाने की चुनाव आयोग से मांग की है।

टॅग्स :आज़म खानजयाप्रदाउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019रामपुरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"