लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पेश की सफाई, कहा- डुसू चुनाव की ईवीएम चुनाव आयोग की नहीं

By भाषा | Updated: September 14, 2018 00:35 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डुसू) के चुनाव में उपयोग में लायी गयी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध नहीं करायी गयी थीं और ऐसा जान पड़ता है कि इसे निजी तौर पर हासिल किया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर : दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डुसू) के चुनाव में उपयोग में लायी गयी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध नहीं करायी गयी थीं और ऐसा जान पड़ता है कि इसे निजी तौर पर हासिल किया गया था।

यह बयान ऐसे समय में आया है कि जब डुसू चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से रोकनी पड़ी और विद्यार्थियों ने इस पर नाराजगी प्रकट की। त्रुटिपूर्ण ईवीएम के आरोप सामने आने के बाद मतगणना शुरु में रोकी गयी लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘डुसू के चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल के संबंध में कुछ खबरिया चैनलो में दिखायी जा रही खबरों के संबंध में मुझे यह सूचना देने का निर्देश मिला है कि संबंधी ईवीएम चुनाव आयोग की ईवीएम नहीं हैं और और इस कार्यालय द्वारा डीयू को कोई ऐसी ईवीएम नहीं दी गयी।’’ 

बयान में कहा गया है, ‘‘राज्य चुनाव आयोग से यह भी सत्यापित हुई है कि उसके द्वारा भी ऐसी कोई मशीनें नहीं दी गयीं। बयान के अनुसार ऐसा जान पड़ता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने निजी तौर पर ये मशीनें हासिल कीं। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतअध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव पर एबीवीपी ने मारी बाजी?, दिल्ली विवि के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया