लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha by-elections: राज्यसभा की दो सीटों पर 24 अगस्त को उपचुनाव, चुनाव आयोग ने की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: July 30, 2020 12:33 IST

चुनाव आयोग ने खाली पड़ी राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। ये चुनाव 24 अगस्त को कराये जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 13 अगस्त तय की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सभा की दो सीटों के लिए 24 अगस्त को उपचुनाव का ऐलानउत्तर प्रदेश और केरल की एक-एक सीट के लिए होना है चुनाव

राज्य सभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। ये उपचुनाव 24 अगस्त को होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश और केरल की एक-एक सीट के लिए ये चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने के अनुसार उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 6 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद नामांकन की आखिरी तारीख 13 अगस्त होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीथ 17 अगस्त, 2020 होगी।

इस चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वोटों की गिनती इसी दिन शाम तक हो जाएगी।दरअसल, बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से उत्तर प्रदेश में और केरल में वीरेंद्र कुमार के निधन से यह सीटें खाली हुई हैं। इन सीटों पर कार्यकाल 2022 तक बचा हुआ है।

समाजवादी पार्टी (सपा) से राज्‍यसभा सदस्‍य रहे बेनी प्रसाद वर्मा का निधन इसी साल मार्च में हुआ था। सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास सहयोगी रहे वर्मा 1996 से 1998 तक केन्द्र की एच डी देवगौड़ा सरकार में संचार मंत्री और 2011 से 2014 तक कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में इस्पात मंत्री भी रहे। इसके अलावा वह प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री भी रह चुके थे। 

वहीं, जानेमाने लेखक, वक्ता रहे वीरेंद्र कुमार का निधन मई में हुआ। वे मलयालम भाषा के अग्रणी दैनिक अखबार ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक थे। वीरेंद्र कुमार तीन बार ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष रहे और निधन के वक्त वह समाचार एजेंसी के बोर्ड में निदेशक थे। इसके साथ ही वह लोकप्रिय अखबार की कमान भी संभाल रहे थे।

टॅग्स :राज्य सभाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार