लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे ने उनके 20 विधायकों के शिवसेना के संपर्क में होने के दावे को किया खारिज, कहा- ऐसा है तो नामों का खुलासा करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2022 15:58 IST

गुवाहाटी स्थित रेडिसन ब्लू होटल के बाहर बागी नेता एकनाथ शिंदे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन हैशिंदे और उनके समूह के विधायक पिछले एक सप्ताह से यहां एक लग्जरी होटल में ठहरे हुए हैंशिंदे ने कहा कि ये सभी विधायक हिंदुत्व को आगे ले जाने के लिए स्वेच्छा से यहां आए हैं

गुवाहाटीः शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने उनके समूह के 20 विधायकों के उद्धव ठाकरे के संपर्क में होने के दावे को खारिज कर दिया है। शिंदे ने कहा कि अगर उनके संपर्क में 20 विधायक हैं तो उनके नामों का मुख्यमंत्री खुलासा करें। 

गुवाहाटी स्थित रेडिसन ब्लू होटल के बाहर बागी नेता एकनाथ शिंदे मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे। उन्होंने शिवसेना से उनके समूह के उन विधायकों से नाम का खुलासा करने को कहा, जो कथित रूप से पार्टी के संपर्क में हैं। शिंदे और उनके समूह के विधायक पिछले एक सप्ताह से यहां एक लग्जरी होटल में ठहरे हुए हैं। 

शिंदे ने होटल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी विधायक हिंदुत्व को आगे ले जाने के लिए स्वेच्छा से यहां आए हैं।’’ शिवसेना ने दावा किया है कि गुवाहाटी में शिंदे के साथ होटल में ठहरे हुए पार्टी के करीब 20 विधायक उसके संपर्क में है और वे महाराष्ट्र लौटना चाहते हैं। 

इस बीच सूत्रों के अनुसार शिंदे थोड़ी देर में मुंबई के लिए रवाना हो सकते हैं। मुंबई में शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा के साथ मिलकर सरकार गठन की संभावनाओं पर भी कयास तेज हो गए हैं। ऐसी खबरें हैं कि भाजपा ने भी अपने सभी विधायकों को 29 जून तक मुंबई बुलाया है।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेसंजय राउतमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति