लाइव न्यूज़ :

राहुल के सावरकर वाले बयान पर शिंदे का पलटवार, कहा- महाराष्ट्र के लोग राहुल गांधी की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 25, 2023 18:36 IST

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। इसी बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिंदे ने कहा है कि महाराष्ट्र के लोग राहुल गांधी की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल के सावरकर वाले बयान पर शिंदे का पलटवारएक दिन उन्हें जेल में बिताना चाहिए, तब वह सावरकर के बलिदान को समझेंगे- एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र के लोग राहुल गांधी की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे - एकनाथ शिंदे

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता गंवाने के बाद शनिवार, 25 मार्च को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने इस दौरान सावरकर का नाम भी लिया और कहा कि वह सावरकर नहीं गांधी हैं इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

अब राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिंदे ने कहा,  "राहुल गांधी बार-बार सावरकर का अपमान करते हैं। एक दिन उन्हें जेल में बिताना चाहिए, तब वह सावरकर के बलिदान को समझेंगे। महाराष्ट्र के लोग उनकी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे।  सावरकर केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श हैं और राहुल गांधी ने उन्हें बदनाम किया है। राहुल गांधी की इस हरकत के लिए जितनी भी आलोचना की जाए कम होगी। आज भी उन्होंने कहा कि मैं माफी मांगने वाला सावरकर नहीं हूं। वह सावरकर के बारे में क्या सोचते हैं?  राहुल गांधी ने न केवल पीएम मोदी की आलोचना की है बल्कि पूरे ओबीसी समुदाय को बदनाम किया है। वह उसी लहजे में बोलते जा रहे हैं और मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर वह ऐसा करता रहे तो उनका सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा।"

राहुल गांधी ने क्या कहा था

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा,  "मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।" राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि अडानी पर मेरे भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है, इसलिए पहले मुद्दे से ध्यान भटकाया गया। उसके बाद मुझे अयोग्य घोषित कर दिया गया। ओबीसी के अपमान के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, "मैं भारत जोड़ो यात्रा तक में कहता रहा हूं कि सभी समुदाय को एक साथ चलना चाहिए। भाजपा ध्यान को भटकाने की कोशिश करती है। कभी ओबीसी की बात, कभी विदेश की बात। भाजपा का यही काम है। लेकिन मैं तीन अरब डॉलर की बात उठाना बंद नहीं करुंगा। अगर यह लोग सोचते हैं कि मुझे अयोग्य करवाकर, धमकाकर, जेल में डालकर मुझे बंद कर सकते हैं तो मेरी वो हिस्ट्री नहीं है।"

टॅग्स :एकनाथ शिंदेराहुल गांधीविनायक दामोदर सावरकरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर