लाइव न्यूज़ :

आठ नए आईआईटी प्रदर्शन के सभी स्तरों पर पिछड़े, नहीं भरीं सभी सीटें, फैकल्टी कम रही, आरक्षित श्रेणियों को नहीं मिला पर्याप्त प्रतिनिधित्व

By विशाल कुमार | Updated: December 29, 2021 09:16 IST

ऑडिटर ने एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि इन आठ आईआईटी को बुनियादी ढांचे की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उपलब्ध सीटों के मुकाबले कम नामांकन दर्ज किया गया, छात्र अनुपात में फैकल्टी की संख्या कम थी, छात्र नामांकन में आरक्षित श्रेणियों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं था और शोध पत्र प्रकाशित करने में पिछड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देये आठ आईआईटी भुवनेश्वर, गांधीनगर, हैदराबाद, इंदौर, जोधपुर, मंडी, पटना और रोपड़ में हैं2014-19 के दौरान पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में सभी आईआईटी में 28 फीसदी सीटें खाली रहीं।अनुसूचित जनजातियों के लिए हैदराबाद में 73 फीसदी पीएचडी सीटें खाली रहीं।

नई दिल्ली: 2008-09 में स्थापित आठ नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) प्रदर्शन के लगभग सभी, प्रशासनिक और बुनियादी ढांचे के मानकों पर निम्न स्तर के पाए गए हैं। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने अपनी लेखापरीक्षा में यह दर्ज किया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऑडिटर ने एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि इन आठ आईआईटी को बुनियादी ढांचे की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उपलब्ध सीटों के मुकाबले कम नामांकन दर्ज किया गया, छात्र अनुपात में फैकल्टी की संख्या कम थी, छात्र नामांकन में आरक्षित श्रेणियों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं था और शोध पत्र प्रकाशित करने में पिछड़ गए।

इसने 2014 और 2019 के बीच भुवनेश्वर, गांधीनगर, हैदराबाद, इंदौर, जोधपुर, मंडी, पटना और रोपड़ में आठ आईआईटी की गतिविधियों को देखा। रिपोर्ट संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान प्रस्तुत की गई थी।

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, छठे वर्ष (2013-14) के अंत में किसी भी आईआईटी में 2,360 छात्रों का प्रवेश पूरा नहीं हो सका।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 18,880 छात्रों के कुल लक्षित प्रवेश के मुकाबले, पहले छह वर्षों के दौरान सभी आठ आईआईटी में केवल 6,224 छात्रों (33 फीसदी) को प्रवेश दिया गया था।

2014-19 के दौरान पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में सभी आईआईटी में 28 फीसदी सीटें खाली रहीं। 2014-19 में सभी आठ संस्थानों में छात्र अनुपात के लिए फैकल्टी की संख्या अपर्याप्त थी। अनुसूचित जनजातियों के लिए, हैदराबाद में 73 फीसदी पीएचडी सीटें खाली रहीं, जबकि जोधपुर में 100 फीसदी सीटें खाली रहीं।

रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि शिक्षा मंत्रालय ने अधिकांश ऑडिट सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है और सिफारिशों पर कार्य करने के लिए इन्हें सभी आईआईटी को भेज दिया है।

टॅग्स :IITमोदी सरकारएजुकेशनशिक्षा मंत्रालयEducation Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष