लाइव न्यूज़ :

लड़कों को मूल्यों की शिक्षा देना समय की मांग : किरण बेदी

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:29 IST

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोमवार को कहा कि समाज में माता-पिता सिर्फ लड़कियों पर नियंत्रण रखना जानते हैं,

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों को सिर्फ परीक्षा में पास कराने वाली शिक्षा के अलावा नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों की शिक्षा देने का भी सुझाव दिया। लड़के अपने माता-पिता के नियंत्रण में नहीं हैं।

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोमवार को कहा कि समाज में माता-पिता सिर्फ लड़कियों पर नियंत्रण रखना जानते हैं, लेकिन उन्हें महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने के लिए अपने बेटों को काबू में र‍खना चाहिए।

उन्होंने बच्चों को सिर्फ परीक्षा में पास कराने वाली शिक्षा के अलावा नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों की शिक्षा देने का भी सुझाव दिया। हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार के बाद हत्या के वीभत्स मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण बेदी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं का मुख्य कारण लड़कों को दी जा रही कमजोर परवरिश है। लड़के अपने माता-पिता के नियंत्रण में नहीं हैं।

माता-पिता को उन्हें अपने नियंत्रण में रखना चाहिए और साथ ही नियमित रुप से लड़कों की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ लड़कियों को नियंत्रण में रखना जानते हैं, लेकिन लड़कों को काबू में रखना हमें नहीं आता।

माता-पिता बड़े लड़कों को जल्दी घर आने के लिए कहने से डरते हैं। उन्हें बुरी संगति में पड़ने से बचाना होगा।’’ वर्ष 1972 बैच की आईपीस अधिकारी और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित बेदी ने निर्भया निधि का उचित इस्तेमाल करने और शाम के समय अंधेरे इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। भाषा शुभांशि नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :किरण बेदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Blast: हमारा पड़ोसी हार चुका है और पिट चुका, पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी...

भारतब्लॉग: कैसे हों आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारी? सामने हैं के.सुब्रमण्यम से लेकर टीएन शेषन और किरण बेदी जैसे कई उदाहरण

भारतसत्येंद्र जैन के वीडियो पर बोलीं किरण बेदी- वह जेल नहीं एक तरह से हाउस अरेस्ट है, जेल प्रबंधक क्या कार्रवाई करेंगे जब...

भारतसिखों पर किए मजाक को लेकर किरण बेदी ने मांगी माफी, कहा- मैं इसके लिए क्षमा चाहती हूं

ज़रा हटकेWatch: किरन बेदी ने ट्विटर पर शेयर किया हेलिकॉप्टर पर हमला करती शार्क का वीडियो, देखें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना