लाइव न्यूज़ :

ईडी के तेजतर्रार अधिकारी राजेश्वर सिंह को मिला वीआरएस, लड़ सकते हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2022 21:48 IST

राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज भारत सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के मेरे अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजेश्वर सिंह ने करियर के शुरुआती करीब 10 वर्षों तक यूपी पुलिस के साथ काम कियावीआरएस लेने से पहले राजेश्वर सिंह लखनऊ में ईडी के संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं और यूपी चुनाव लड़ सकते हैं

दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन करने वाले तेजतर्रार अधिकारी राजेश्वर सिंह की अर्जी को मोदी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

उम्मीद है कि जल्द ही वो भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे और विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ईडी के संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात राजेश्वर सिंह ने स्वयं इस बात की जानकारी दी थी कि वह ईडी से समय पूर्व सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज भारत सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के मेरे अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है। 24 वर्षों के अथक और कर्तव्यनिष्ठ कठिन परिश्रम का कारवां आज बदलाव के बिंदु पर पहुंच गया है।

देश के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों में शुमार राजेश्वर सिंह ने करियर के शुरुआती करीब 10 वर्षों तक उत्तर प्रदेश पुलिस में काम किया। इसके बाद वह केंद्रीय सेवा में चले गये और बाकी के वर्षों में वह ईडी के साथ जुड़े रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि आज 24 साल का मेरा पेशेवर सफर बदल रहा है तो इस मौके पर मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, ईडी निदेशक श्री एस के मिश्रा और उत्तर प्रदेश पुलिस का गहन आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक सरकारी संगठनों के साथ काम करते हुए काफी कुछ सीखा है। मैं एक भागीदार के तौर पर, भारत को विश्व गुरू बनाने के प्रधानमंत्री के अभियान में शामिल हो गया हूं और मैं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में दृढ़ विश्वास और अखंडता के साथ योगदान देना चाहता हूं।’

सिंह ने पिछले साल के अंत में वीआरएस के लिए आवेदन दिया था। सूत्रों ने बताया कि वह भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकते है। सिंह ने कहा, ‘‘मैं इससे बहुत संतुष्ट हूं कि बेईमान भ्रष्ट नेताओं की विभिन्न धमकियों और दबाव बनाने के हथकंडे के बावजूद बिना झुके काम करने के मेरे साहस की माननीय उच्चतम न्यायालय ने समय-समय पर सराहना की।’’

अधिकारी अपने करियर में कई विवादों में भी रहे जिनमें जून 2018 में हुआ एक विवाद भी शामिल है जब वित्त मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय में एक गोपनीय रिपोर्ट सौंपी, जिसमें अधिकारी को दुबई से आए एक फोन कॉल की जानकारी थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Rajeshwar Singhप्रवर्तन निदेशालयउत्तर प्रदेश समाचारVRSup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत