लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, IAS अफसर; CA समेत कई नेताओं के ठिकानों पर पड़ा छापा

By भाषा | Updated: October 11, 2022 13:44 IST

इस पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, ‘‘हमें पहले से आशंका थी कि जब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सीधी राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पाएगी तो केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी। मुख्यमंत्री जी ने भी कई बार इसकी आशंका जाहिर की थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में आज ईडी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के यहां छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि यह छापा आईएएस अफसर और सीए के यहां पड़ा है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, कुछ व्यवसायी और सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के कुछ नेताओं के ठिकानों पर छापे की खबर है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने आज सुबह राज्य के रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, कोरबा समेत अन्य जिलों में छापे की कार्रवाई शुरू की है। 

इन अधिकारियों के यहां हुए है छापे

ईडी ने जिन लोगों के ठिकानों पर छापे मारे हैं उनमें एक जिले की जिलाधीश और सरकार के करीबी कुछ वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसायी और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। राज्य में छापे के संबंध में ईडी के किसी अधिकारी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। 

प्रदेश कांग्रेस समिति के संचार विभाग ने क्या कहा है

राज्य में इन छापों को लेकर प्रदेश कांग्रेस समिति के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, ‘‘हमें पहले से आशंका थी कि जब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सीधी राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पाएगी तो केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी। मुख्यमंत्री जी ने भी कई बार इसकी आशंका जाहिर की थी।’’ 

इस पर बोलते हुए सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा, ‘‘यदि कानून सम्मत कार्रवाई की जाए तब कोई दिक्कत नहीं है लेकिन भाजपा दबाव बनाने के लिए राजनीतिक विद्वेष के कारण इस प्रकार से केंद्रीय एजेंसियों का पूरे देश में दुरूपयोग कर रही है, वह निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की कुचालों से डरने वाली नहीं है। हम इनका मुकाबला करेंगे। हम इन्हें जनता के सामने बेनकाब करेंगे।'' 

सितंबर में आयकर विभाग का भी पड़ा था छापा

इससे पहले सितंबर में आयकर विभाग ने राज्य में इस्पात और कोयला व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों के ठिकानों पर छापे मारे थे। वहीं, इस साल जून-जुलाई में आयकर विभाग ने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी के परिसरों और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में तैनात एक अधिकारी के घर समेत कई जगहों पर तलाशी ली थी। 

छापेमारी के बाद तिवारी ने दावा किया था कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनसे कहा था कि अगर वह राज्य सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हैं तो वह मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़प्रवर्तन निदेशालयभूपेश बघेलकांग्रेसआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील