लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेरल्ड मामले में सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी ने भेजा समन, 21 जुलाई को जांच में शामिल होने को कहा

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2022 20:00 IST

इससे पहले पिछले माह 23 जून को इसी मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था। लेकिन सोनिया गांधी की तरफ से ईडी को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति को कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देED ने इससे पहले 23 जून को इसी मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा थालेकिन सेहत का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर मांगा था कुछ हफ्तों का समय

नई दिल्ली: एकबार फिर से नेशनल हेरल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी को तलब किया है। ईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा को 21 जुलाई को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को नेशनल हेरल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले ईडी द्वारा उन्हें एक से अधिक बार ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। पिछले माह 23 जून को इसी मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था। लेकिन सोनिया गांधी की तरफ से ईडी को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति को कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। 

कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर बताया था कि उन्हें (सोनिया गांधी) कोविड और फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर पर आराम करने की सख्त सलाह दी गई थी। जांच एजेंसी द्वारा सोनिया गांधी को 8 जून को भी समन जारी कर उन्हें जांच में शामिल होने लिए कहा गया था। ईडी इसी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 13 जून से 21 जून के बीच पांच बार पूछताछ कर चुकी है।

टॅग्स :नेशनल हेराल्डकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालयसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप