लाइव न्यूज़ :

9 जगहों पर छापे मारकर हवाला ऑपरेटरों से ED ने जब्त किए सवा चार करोड़ रुपये, एजेंसी की जांच अभी जारी है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 13, 2019 20:19 IST

राजधानी दिल्ली और जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय ने 9 जगहों पर छापे मारकर हावाला ऑपरेटरों से सवा चार करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकालेधन को वैध बनाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय सख्तदिल्ली और जयपुर में 9 जगहों पर ईडी ने छापा मारकर हवाला ऑपरेटरों से सवा चार करोड़ रुपये किए जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली और जयपुर में 9 जगहों पर छापे मारकर हवाला ऑपरेटर्स से चार करोड़ पच्चीस लाख रुपये बरामद किए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, ईडी का सर्च अभियान अभी जारी है। बता दें कि हवाला ऑपरेटर्स कालेधन को वैध बनाने का काम करते हैं। 

देश की नरेंद्र मोदी सरकार कालेधन के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी चल रही है। 

वहीं, कालेधन के वैध बनाने के मामले में स्विटजरलैंड की यात्रा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वार किया। उन्होंने कहा, ''मुझे यह जानकर खुशी है कि भारत-स्विट्जरलैंड के बीच आने वाले हफ्तों में टैक्स मामलों को लेकर सूचनाओं का पहला स्वचालित आदान-प्रदान होगा। यह बहुत सकारात्मक विकास है। टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का आतंकवाद के साथ मजबूत रिश्ता है।''

बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को ही राजस्थान के माउंट आबू की एक सहकारी सोसायटी और उसके प्रवर्तक के खिलाफ धनशोधन मामले में उनकी 17 करोड़ रुपये संपत्ति जब्त की है। 

ईडी ने बताया कि उसने राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में होटल आबू ग्रैंड और राज्य के अन्य हिस्सों में फार्म हाउस, निर्माणाधीन रीयल एस्टेट परियोजनाएं और आवासीय संपत्तियों की कुर्की के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत अंतरिम आदेश जारी किया है। 

एजेंसी ने कहा कि करीब 17.05 करोड़ रुपये की कुल 34 संपत्तियां कुर्क की गयी है। यह मामला कथित चिटफंड की तरह का घोटाले से जुड़ा है। अरबूडा क्रेडिट कोपरेटिव सोसायटी लिमिटेड और उसके प्रवर्तक राकेश कुमार अग्रवाल उर्फ बॉबी ने कथित रुप से यह घोटाला किया।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत