लाइव न्यूज़ :

माफिया अतीक अहमद के ठिकानों पर छापेमारी में ईडी ने 150 करोड़ की संपत्तियों को किया चिह्नित, जब्त करने की तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 15:28 IST

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतीक के वकील सौलत हनीफ, अतीक के करीबी बिल्डर खालिद जफर, अतीक के अकाउंटेंट सीता राम शुक्ला सहित दर्जनों लोगों के घर ईडी ने जांच पड़ताल की।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार ईडी अब तक 150 करोड़ से ऊपर की संपत्तियों की चिह्नित कर चुकी है।ईडी इन्हें जल्द जब्त करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अतीक ने 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की हुई है। 

प्रयागराजः माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज लाने से पहले आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अतीक के कई करीबियों के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की। रिपोर्ट के अनुसार ईडी अब तक 150 करोड़ से ऊपर की संपत्तियों की चिह्नित कर चुकी है। ईडी इन्हें जल्द जब्त करने की तैयारी कर रही है। वहीं जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अतीक ने 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतीक के वकील सौलत हनीफ, अतीक के करीबी बिल्डर खालिद जफर, अतीक के अकाउंटेंट सीता राम शुक्ला सहित दर्जनों लोगों के घर ईडी ने जांच पड़ताल की। सौलत हनीफ के घर से कई ऐसे कागजात मिले हैं जिसमें अतीक की पत्नी शाईस्ता के नाम कई बड़ी प्रॉपर्टी का पता चला है। इसके अलावा अतीक के अकाउंटेंट के यहां से भी दस्तावेज जब्त किए हैं।

गौरतलब है कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद ने बुधवार को दावा किया कि गुजरात के साबरमती केंद्रीय कारागर में उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसने यह भी दावा किया कि उसका परिवार तो बर्बाद हो गया, लेकिन मीडिया की वजह से वह सुरक्षित है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में अतीक को गुजरात के अहमदाबाद शहर में उच्च सुरक्षा वाली साबरमती सेंट्रल जेल से साथ लेकर मंगलवार को सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। टीम सुबह पौने सात बजे के आसपास मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया पुलिस थाने में करीब 20 मिनट के लिए रुकी, जहां मीडियाकर्मियों से अतीक ने कहा कि ‘‘मेरा परिवार बर्बाद हो गया है। मैं आपकी वजह से सुरक्षित हूं।’’

उसने कहा, ‘‘मैंने वहां (जेल के अंदर) से किसी को फोन नहीं किया, क्योंकि वहां जैमर लगाए गए हैं। मैंने कोई साजिश नहीं रची और पिछले छह साल से सलाखों के पीछे हूं।’’ जब पत्रकारों ने उससे पूछा कि सरकार ने कहा है कि उसे तबाह कर दिया जाएगा, तो अतीक ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे पहले ही तबाह कर दिया है। मुझे साबरमती जेल में भी परेशान किया जा रहा है।’’

उमेश पाल और उसके दो पुलिस सुरक्षा गार्डों की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अतीक, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों-गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

 

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील