लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम जमीन घोटाले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ED ने की 4 घंटे की लंबी पूछताछ, दोबारा भी किया जा सकता है तलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 22:34 IST

गुरुग्राम जमीन घोटाला: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। जनवरी 2019 में सीबीआई ने हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थेइसी मामले पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी आरोप है।

गुरुग्राम जमीन घोटाले मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लगभग चार घंटे पूछताछ की है। पूछताछ चंडीगढ़ में की गई है। जांच एजेंसी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नोटिस जारी कर गुरुवार (25 जुलाई) को पेश होने के लिए कहा था। इसी मामले पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी आरोप है।

खबर है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। जनवरी 2019 में सीबीआई ने हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख बिल्डरों का भी नाम शामिल हैं। यह मामला गुरुग्राम में 1400 एकड़ जमीन में 95 प्रतिशत बिल्डर को बेचने का है। नवंबर 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। 

ईडी की जांच में पाया गया है कि हुड्डा ने हरियाणा का मुख्यमंत्री रहने के दौरान अपने आधिकारिक पद का दुरूपयोग करते हुए यह भूखंड पुन:आवंटन की आड़ में नये सिरे से एजेएल को 1982 की दर (91 रूपये प्रति वर्ग मीटर) और ब्याज के साथ फर्जी तरीके से आवंटित कर दिया । एजेंसी ने कहा था कि 2005 में इस पुन:आवंटन से एजेएल को अनुचित फायदा हुआ। ईडी के मुताबिक इस भूखंड का बाजार मूल्य 64.93 करोड़ रूपये था जबकि इसे हुड्डा को 69.39 लाख रूपये में आवंटित कर दिया था।

टॅग्स :भूपेंद्र सिंह हुड्डाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील