लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अदालत के समक्ष पार्थ चटर्जी की मेडिकल रिपोर्ट पेश की, कहा- वह पूरी तरह फिट हैं उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2022 17:40 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि पार्थ चटर्जी की मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी गलत नहीं है। वह सरकारी अस्पताल में रहने के लिए अपने पद का फायदा उठा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि पार्थ चटर्जी की मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी गलत नहींईडी ने कहा- सरकारी अस्पताल में रहने के लिए अपने पद का फायदा उठा रहे थेबीते शनिवार को शिक्षा विभाग में नियुक्ति घोटाले को लेकर चटर्जी हुए थे गिरफ्तार

कोलकाता: ईडी ने सोमवार को अदालत के समक्ष पार्थ चटर्जी की एम्स भुवनेश्वर मेडिकल रिपोर्ट पेश की, जिससे पता चलता है कि वह फिट और स्थिर है। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि पार्थ चटर्जी की मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी गलत नहीं है। वह सरकारी अस्पताल में रहने के लिए अपने पद का फायदा उठा रहे थे। वह फिट हैं और उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री को शनिवार को शिक्षा विभाग में नौकरी घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूली शिक्षकों और शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति में कथित गड़बड़ी में भूमिका का आरोप लगाया गया है।

चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद उन्हें बेचैनी की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कहते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया कि उन्हें कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से शिफ्ट किया जाए। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें एम्स-भुवनेश्वर ले जाने के आदेश दिया और फिर आज सुबह एयर एम्बुलेंस द्वारा उन्हें ओडिशा ले जाया गया।

टॅग्स :Partha Chatterjeeकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब