लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों ने की रोकने की कोशिश

By शिवेंद्र राय | Updated: July 31, 2022 17:23 IST

संजय राउत को घर से ले जाते समय समर्थकों की भारी भीड़ शिवसेना नेता के घर पर जुट गई। जाते समय संजय राउत अपने समर्थकों की तरफ भगवा गमछा लहराते हुए नजर आए। ईडी के अधिकारी रविवार सुबह सात बजे संजय राउत के भांडुप उपनगर स्थित आवास 'मैत्री' पहुंचे और छापेमारी शुरू की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लियाले जाते समय घर के बाहर जुटी समर्थकों की भीड़ ईडी की टीम को काफी कठिनाई से जूझना पड़ा

मुंबई: शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने हिरासत में ले लिया है। संजय राउत को घर से ले जाते समय समर्थकों की भारी  भीड़ शिवसेना नेता के घर पर जुट गई। जाते समय संजय राउत अपने समर्थकों की तरफ भगवा गमछा लहराते हुए नजर आए। प्रवर्तन निदेशालय की टीम 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में उनसे पिछले आठ घंटे से पूछताछ कर रही थी। 

बता दें कि ईडी के अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों के साथ रविवार सुबह सात बजे संजय राउत के भांडुप उपनगर स्थित आवास 'मैत्री' पहुंचे और छापेमारी शुरू की थी।

इस मामले पर अब सियासी पारा भी गरम हो गया है। राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां ठाकरे गुट इसे बदले और डराने की कार्रवाई बता रहा है वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जांच एजेंसी सिर्फ अपना काम कर रही है। शिंदे ने कहा कि अगर राउत ने कुछ गलत किया ही नहीं है तो डर किस बात का है। कुछ देर पहले ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ये आशंका जताई थी कि ईडी संजय राउत को गिरफ्तार कर सकती है। भाजपा पर बरसते हुए उद्धव ने यह भी कहा था कि संजय राउत पर ईडी का कार्रवाई बेशर्म साजिश है। उद्धव ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई कहा था।

बता दें कि 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी ने संजय राउत को 27 जुलाई को तलब किया था। लेकिन राउत अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे। इस पूरी कार्रवाई के बीच संजय राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, "मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।" ईडी की कार्रवाई को डराने की कोशिश बताते हुए राउत ने कहा, मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाप्रवर्तन निदेशालयउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील