लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने छठा समन जारी किया, 19 फरवरी को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 14, 2024 18:06 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी किए गए हर समन को नजरअंदाज करते आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर से समन जारी कियापूछताछ के लिए जारी किया जाने वाला यह प्रवर्तन निदेशालय का छठा समन हैकेजरीवाल को 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  कथित शराब घोटाला मामले में फिर से समन जारी किया है। आप संयोजक को पूछताछ के लिए जारी किया जाने वाला यह प्रवर्तन निदेशालय का छठा समन है। 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी किए गए हर समन को नजरअंदाज करते आए हैं। लगातार समन को नजरअंदाज करने को लेकर ईडी कोर्ट भी पहुंची थी। ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने पिछले सप्ताह केजरीवाल को 17 फरवरी को उसके समक्ष पेश के लिए कहा था। 

अदालत ने कहा था कि केजरीवाल प्रथमदृष्टया इसका अनुपालन करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। ससे पहले उन्हें इस साल तीन जनवरी, 18 जनवरी और दो फरवरी तथा 2023 में दो नवंबर एवं 21 दिसंबर को बुलाया गया था। केजरीवाल इसे बदले की कार्रवाई और समन को अवैध बताते रहे हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उनकी पार्टी से डरी हुई है और उसे बदनाम कर खत्म करना चाहती है। ‘आप’ ने पिछले 10 साल में देश में तेजी अपना दायरा बढ़ाया है। आप 10 साल का बच्चा है। यह छोटी सी पार्टी उसे (भाजपा को) चैन से सोने नहीं दे रही है। हम उनके सपनों में राक्षक की तरह आते हैं।’

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार और पार्टी के कोषाध्यक्ष एन डी गुप्ता के परिसरों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर चुकी है। कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही जेल में हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयNew Delhiक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर