लाइव न्यूज़ :

National Herald: ईडी ने सोनिया गांधी को नया समन जारी किया, अब 25 जुलाई की जगह 26 जुलाई को पेश होने के लिए कहा

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2022 21:43 IST

ताजा समन में कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस मामले की जांच में शामिल होने के लिए 25 जुलाई की जगह 26 जुलाई को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय द्वारा शुक्रवार को सोनिया गांधी को नया समन जारी किया गयानेशनल हेरल्ड मामले में गुरुवार को सोनिया गांधी ईडी के समक्ष हुई थीं पेशईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष से करीब 2 घंटे 20 मिनट तक की थी पूछताछ

नई दिल्ली: नेशनल हेरल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए 25 जुलाई की बजाय 26 जुलाई को पेश होंगी। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी किया है।

ताजा समन में उन्हें इस मामले की जांच में शामिल होने के लिए 25 जुलाई की जगह 26 जुलाई को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।  फिलहाल, तारीख में बदलाव के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

इस मामले में गुरुवार को सोनिया गांधी ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुई थीं। इस दौरान ईडी ने उनसे करीब 2:20 घंटे पूछताछ की। ईडी ने उनसे करीब 2 दर्जन से अधिक सवाल पूछे। 

वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई जगहों पर प्रदर्शन किया गया था। पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। गौरतलब हो कि ईडी इसी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 13 जून से 21 जून के बीच पांच बार पूछताछ कर चुकी है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह जांच कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है, जिसके पास ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार का मालिकाना हक है।

 

टॅग्स :सोनिया गाँधीप्रवर्तन निदेशालयनेशनल हेराल्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप