लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का खिलौना बताया, कहा- हम जांच से नहीं डरते

By शिवेंद्र राय | Updated: August 4, 2022 18:58 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को केंद्र भाजपा का खिलौना कहा है। तेजस्वी ने कहा है कि ईडी, सीबीआई या इनकम टैक्स हो, ये सभी एजेंसियां बीजेपी के प्रकोष्ठ के रूप में काम कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने केंद्र पर लगाया जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोपजांच एजेंसियों को सरकार का खिलौना बतायाकहा, जांच केवल विपक्ष की होती है

नई दिल्ली: राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां केवल विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधने के काम आ रही हैं। तेजस्वी ने कहा, "ईडी हो, सीबीआई हो, या आईटी हो वे दुर्भाग्य से भाजपा के प्रकोष्ठ के रूप में काम करते हैं। ये संवैधानिक जांच एजेंसियां ​​​​बीजेपी के लिए खिलौने की तरह हैं। यह दुखद है कि ऐसी सभी एजेंसियां ​​इतने दबाव में काम कर रही हैं कि निष्पक्ष जांच भी नहीं हो सकती है।" 

तेजस्वी ने आगे कहा, "हम किसी भी जांच से डरते नहीं हैं। हम इन एजेंसियों को याद दिलाना चाहते हैं कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी कहां हैं? कोई भी उनकी तलाश नहीं कर रहा है, वे केवल टीएमसी, कांग्रेस, राजद और सपा के लोगों की तलाश करते हैं। वे दो तरह से काम करते हैं, जो बिकता है उसे खरीदो और जो डरता है उसे डराओ।" तेजस्वी ने कहा कि तरस आ रहा है कि जांच एजेंसियां आज एक गुलाम के रूप में काम कर रही हैं। जो जांच अधिकारी इन गतिविधियों में लिप्त हैं, उन अधिकारियों का प्रमोशन तुरंत हो जाता है। देश के संपत्तियों को बेचा जा रहा है।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत भी ईडी के निशाने पर हैं और पात्रा चॉल घोटाले के मामले में 8 अगस्त तक हिरासत में हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल के नेता और ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी भी प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में हैं। इन मामलों के बाद विपक्ष लगातार इस बात का आरोप लगा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां सरकार के इशारे पर केवल विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई कर रही हैं।  केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर के डराने का आरोप सिर्फ तेजस्वी का नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र पर यही आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जो चाहे कर लें वह डरने वाले नहीं हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईराहुल गांधीBJPसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट