लाइव न्यूज़ :

ईडी ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे से बरामद ‘रिश्वत’ में मिली 89.68 लाख रुपये नकदी कुर्क की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 18:34 IST

ईडी के अनुसार यह ‘‘अपराध से प्राप्त आय’’ है। रेलवे में शीर्ष पदों पर भर्तियों से संबंधित रिश्वत और भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने कथित रूप से यह नकद राशि बंसल के भांजे विजय सिंगला के कार्यालय से बरामद की थी। ईडी ने रेलवे बोर्ड सदस्य (स्टाफ) महेश कुमार, विजय सिंगला, संदीप गोयल और सात अन्य के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी और आरोप पत्र के आधार पर अलग से आपराधिक मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगला ने महेश कुमार को सदस्य (इलेक्ट्रिकल) के तौर पर नियुक्ति के एवज में संदीप गोयल के जरिये एन मंजूनाथ से 10 करोड़ रुपये मांगे थे।बंसल रेल मंत्री थे और उनके भांजे विजय सिंगला को कथित तौर पर 89,68,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे की संलिप्तता वाले धन शोधन के एक मामले में 89.68 लाख रुपये नकदी कुर्क की । ईडी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘‘रिश्वत’’ से मिले धन को कुर्क करने के लिये धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अस्थायी आदेश जारी किया है।

ईडी के अनुसार यह ‘‘अपराध से प्राप्त आय’’ है। रेलवे में शीर्ष पदों पर भर्तियों से संबंधित रिश्वत और भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने कथित रूप से यह नकद राशि बंसल के भांजे विजय सिंगला के कार्यालय से बरामद की थी। ईडी ने रेलवे बोर्ड सदस्य (स्टाफ) महेश कुमार, विजय सिंगला, संदीप गोयल और सात अन्य के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी और आरोप पत्र के आधार पर अलग से आपराधिक मामला दर्ज किया था।

जांच एजेंसी ने कहा कि सीबीआई की जांच में पता चला कि भारतीय रेल सेवा सिग्नल इंजीनियरिंग (आईआरएसएसई) के 1975 बैच के अधिकारी महेश कुमार को पश्चिम रेलवे में महाप्रबंधक के तौर पर नियुक्त किया गया था, जबकि वह खुद की नियुक्ति रेलवे बोर्ड सदस्य (स्टाफ) के बजाय रेलवे बोर्ड सदस्य (इलेक्ट्रिकल) के तौर पर चाहते थे।

ईडी ने कहा कि सीबीआई जांच में यह पता चला कि इसके लिये वह एन मंजूनाथ के संपर्क में थे, जो बाद में सिंगला के मित्र संदीप गोयल के संपर्क में आये। सिंगला ने महेश कुमार को सदस्य (इलेक्ट्रिकल) के तौर पर नियुक्ति के एवज में संदीप गोयल के जरिये एन मंजूनाथ से 10 करोड़ रुपये मांगे थे।

इसके अनुसार सिंगला और गोयल को इसकी टोकन राशि देने के दौरान सीबीआई की टीम ने सिंगला के चंडीगढ़ में सेक्टर 28 स्थित कार्यालय पर छापा मारा और 89,68,000 रुपये जब्त किये। इस दौरान बंसल रेल मंत्री थे और उनके भांजे विजय सिंगला को कथित तौर पर 89,68,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईकांग्रेसचंडीगढ़chandigarh-pc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील