लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन मामले में सुपरटेक के प्रमुख आर के अरोड़ा को किया गिरफ्तार, पीएमएलए अदालत में आज होगी पेशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 08:17 IST

एफआईआर में कहा गया है कि फर्म ने आम जनता को 'धोखा' दिया। वहीं एजेंसी की जांच से पता चला कि सुपरटेक लिमिटेड और समूह की कंपनियों ने घर खरीदारों से धन एकत्र किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देअरोड़ा को बुधवार को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।र ईडी उन्हें रिमांड में दिए जाने का अनुरोध करेगी। ईडी ने अप्रैल में रियल एस्टेट समूह और उसके निदेशकों की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। 

नयी दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के अध्यक्ष एवं स्वामी आर के अरोड़ा को धनशोधन से जुड़े आरोपों को लेकर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां ईडी कार्यालय में तीसरे दौर की पूछताछ के बाद अरोड़ा को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया गया।

उन्हें बुधवार को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किए जाने की संभावना है और ईडी उन्हें रिमांड में दिए जाने का अनुरोध करेगी। सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों और प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन का यह मामला दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने अप्रैल में रियल एस्टेट समूह और उसके निदेशकों की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। 

एफआईआर में कहा गया है कि फर्म ने आम जनता को 'धोखा' दिया। वहीं एजेंसी की जांच से पता चला कि सुपरटेक लिमिटेड और समूह की कंपनियों ने घर खरीदारों से धन एकत्र किया था। ईडी ने कहा कि कंपनी ने परियोजनाओं या फ्लैटों के निर्माण के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों से परियोजना-विशिष्ट सावधि ऋण भी लिया। लेकिन समूह की अन्य कंपनियों के नाम पर जमीन खरीदने के लिए इन धनराशि का 'दुरुपयोग और उपयोग' किया गया।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Supertech LtdED
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा