लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब नीति मामला: ED ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद हुए अरेस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: March 9, 2023 19:31 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तिहाड़ में पूछताछ के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जहां वे तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में थे। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने सिसोदिया को अरेस्ट किया केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, इनका एक ही मक़सद है - मनीष को हर हालत में अंदर रखनाउन्हें शुक्रवार को ईडी द्वारा एक अदालत में पेश किया जाएगा, इसी दिन उनकी जमानत की सुनवाई होने की संभावना है

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तिहाड़ में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जहां कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक के लिए तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दरअसल, दिल्ली की शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने उन्हें अरेस्ट किया है।  

ईडी द्वारा अपने नेता की गिरफ्तारी को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, मनीष को पहले CBI ने गिरफ़्तार किया। CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला। कल बेल पर सुनवाई है। कल मनीष छूट जाते। तो आज ED ने गिरफ़्तार कर लिया। इनका एक ही मक़सद है - मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज़ नये फ़र्ज़ी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी।

ईडी की गिरफ्तारी ने सिसोदिया के लिए मामले को जटिल बना दिया है, जो सीबीआई अदालत से जमानत की मांग कर रहे हैं। उन्हें कल ईडी द्वारा एक अदालत में पेश किया जाएगा, उसी दिन उनकी जमानत की सुनवाई होने की संभावना है। सिसोदिया को 26 फरवरी को उनकी गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की हिरासत समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था।  

टॅग्स :मनीष सिसोदियाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी