लाइव न्यूज़ :

इको-फ्रेंडली ग्रीन क्ले गणेशा बने लोगों की पहली पसंद, गणेश उत्सव के लिए सुर्खियों में 'वृक्ष गणेश'

By अनुभा जैन | Updated: September 17, 2023 14:25 IST

लोग पर्यावरणीय पहलुओं के बारे में अधिक चिंतित हो गए हैं, इसलिये पिछले कुछ वर्षों में, ध्यान प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियों से हटकर पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियों पर केंद्रित हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरा बेंगलुरु शहर मानों गणेश और मां पार्वती की रंग-बिरंगी प्रतिमाओं से सज गया हैपर्यावरण-अनुकूल मूर्तियों को बनाने पर दिया जा रहा है जोर 'वृक्ष गणपति' मूर्तियाँ भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं

बेंगलुरु: गणेशा उत्तर भारत का मुख्य त्योंहार होने और बैंगलुरू शहर दक्षिण भारत का हिस्सा होने के बावजूद जैसे-जैसे 10 दिनों के गणेश चतुर्थी का शुभ अवसर नजदीक आ रहा है, पूरा  बेंगलुरु शहर मानों गणेश और मां पार्वती की रंग-बिरंगी प्रतिमाओं से सज गया है। चूँकि लोग पर्यावरणीय पहलुओं के बारे में अधिक चिंतित हो गए हैं, इसलिये पिछले कुछ वर्षों में, ध्यान प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियों से हटकर पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियों पर केंद्रित हो गया है। घर में मिट्टी का आकर्षण, मिट्टी के गणेश को पत्तियों और रंग-बिरंगे फूलों से सजाने से त्योहार अधिक जीवंत और घरेलू हो जाता है।

इस अवधारणा के साथ, ऐसे कलाकारों का एक समूह केंद्र में आ गया है जो बायोडिग्रेडेबिलिटी और हानिकारक रसायनों से मुक्त इन मिट्टी की मूर्तियों को डिजाइन करते हैं। पारंपरिक गणेश पीओपी मूर्तियों की तुलना में ये पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियां थोड़ी अधिक कीमत पर बनती और बिकती हैं, लेकिन नई अवधारणा की गणपति मूर्तियां आकर्षक लगती हैं, और इन्हें तैयार करने के लिए बॉम्बे मिट्टी व अन्य मिट्टी के मिश्रण का उपयोग किया जाता है।

ऐसी ही एक अन्य प्रकार की 'वृक्ष गणपति' मूर्तियाँ भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं। विसर्जन के बाद इन मूर्तियों को मिट्टी में रोपा जा सकता है और इन्हें जैविक खाद, लाल मिट्टी, प्राकृतिक रंगों के अलावा बीजों से तैयार किया जाता है। ये मूर्तियां न केवल आसानी से विसर्जित हो जाती हैं बल्कि जलस्रोतों को प्रदूषित भी नहीं करतीं।

इस क्रम में, अखबारों या कार्डबोर्ड से तैयार की गई 'पेपर गणपति' मूर्तियां, जो हल्के वजन वाली और पर्यावरण के अनुकूल हैं, निश्चित रूप से लोगों की पसंद बन रही हैं। कोलकाता से आयातित मिट्टी और धान के कचरे से मिश्रित गणेश मूर्तियां भी लोकप्रिय हो रही हैं। एक पर्यावरण-अनुकूल गणपति मूर्ति निर्माता ने बताया कि 5 हजार से 2 लाख 50 हजार के मूल्य बैंड के साथ एक फुट से लेकर 18 फीट ऊंचाई तक के पर्यावरण-अनुकूल गणेश लोकप्रिय हो रहे हैं और लोगों द्वारा पसंद किये जा रहे हैं। अन्य गणेश मूर्ति विक्रेताओं ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मिट्टी के गणेश प्रतिमाओं की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

बहुत बड़े आकार की पांडल और कॉलोनी के लिये अभी भी पीओपी की पारंपरिक अवधारणा के साथ प्रतिमायें बनाई जा रही हैं क्योंकि इसमें रचनात्मकता, रंग और डीटेलिंग देने की अधिक स्वतंत्रता रहती है।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीगणेश चतुर्थी उत्सवभगवान गणेशबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?