लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग का निर्देश, पेरोल पर छूटे दोषी चुनाव संबंधी गतिविधियों में न हों शामिल

By भाषा | Updated: April 11, 2019 19:21 IST

आयोग ने सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित क्षेत्रों के मुख्य सचिवों को भेजे नये संदेश में कहा, ‘‘पेरोल पर छूटे दोषियों के मामलों में भी आदर्श आचार संहिता लागू होगी।

Open in App

 चुनाव आयोग ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वर्तमान चुनावी दौर में जेल में बंद दोषियों को पेरोल केवल ‘अति आपात स्थिति’ में ही दी जानी चाहिए तथा यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे चुनाव संबंधित गतिविधियों में शामिल नहीं हों। आयोग ने मादक पदार्थ संबंधी अपराधियों का विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में ‘कठोरता से पाबंदी’ का पालन किया जाना चाहिए।

यदि किसी विशेष परिस्थिति में उन्हें जेल से छूट दी जाती है तो पुलिस एवं मादक पदार्थ निरोधक अधिकारियों को पहले से ही सूचित किया जाना चाहिए।

आयोग ने सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित क्षेत्रों के मुख्य सचिवों को भेजे नये संदेश में कहा, ‘‘पेरोल पर छूटे दोषियों के मामलों में भी आदर्श आचार संहिता लागू होगी। यदि राज्य सरकार को लगता है कि किसी दोषी को पेरोल पर छोड़ा जाना किसी विवशतापूर्ण परिस्थिति के चलते बहुत ही आवश्यक है तो राज्य सरकार को पेरोल देने से पहले संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विचार विमर्श करना चाहिए।’’

इसमें यह भी कहा कि पेरोल ‘अति आपात स्थिति’ में दिया जाना चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वे किसी चुनाव संबंधी गतिविधियां में भाग नहीं लें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार