लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका बम ब्लास्ट: श्रीलंकन आर्मी चीफ ने कहा, कश्मीर से आए थे ईस्टर संडे के हमलावर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2019 10:51 IST

भारतीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने दो घंटे पहले ही श्रीलंका के अधिकारियों को आतंकी हमलों के संबंध में चेतावनी दे दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय अधिकारियों ने मानना है कि कम से कम दो आत्मघाती हमलावरों ने 2017 में भारत का दौरा किया था। 21 अप्रैल को सिलसिलेवार बम धमाकों में 253 लोगों की मौत हो गई थी।

श्रीलंका में ईस्टर संडे के मौके पर सिलसिलेवार धमाकों को अंजाम देने वाले संदिग्धों को लेकर वहां के सेना प्रमुख ने कहा कि इन लोगों का संबंध भारत से है। शुक्रवार को बीबीसी को दिए इंटरव्यू में लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायक ने कहा कि 21 अप्रैल को हुए बम धमाकों में से कुछ लोग भारत के केरल और कश्मीर इलाकों से आए थे। उन्होंने कहा कि संभव है ये लोग वहां आतंकवादी प्रशिक्षण गतिविधियों का हिस्सा रहे हों। श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाकों में 253 लोगों की मौत हो गई थी।

सेनानायक ने कहा कि हमें मिली जानकारी के अनुसार ये लोग भारत में बैंगलोर, कश्मीर और केरल गए थे।  यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें उन यात्राओं के उद्देश्य के बारे में पता था, सेना के कमांडर ने जवाब दिया, 'यह किसी तरह के प्रशिक्षण के लिए या देश के बाहर अन्य संगठनों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए हो सकता है।'

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अब तक श्रीलंका सेना प्रमुख के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि सुरक्षा गतिविधियों से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि श्रीलंका ने हमारे साथ ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि श्रीलंकाई सुरक्षा एजेंसियों ने खुद जांच के बाद यह फैसला सुनाया है' अधिकारी ने कहा कि अब तक, भारतीय जांचकर्ताओं की ओर से श्रीलंका के हमलावरों के कश्मीर लिंक की कोई बात सामने नहीं आई है।

दूसरी तरफ भारत में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में छापेमारी की है। यहां उन्होंने इस्लामिक स्टेट के साथ संबंध रखने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया है, जिन्होंने इस हमले की ज़िम्मेदारी का दावा किया था।

भारतीय अधिकारियों ने मानना है कि कम से कम दो आत्मघाती हमलावरों ने 2017 में भारत का दौरा किया था।  इनमें में से एक इस्लामिक उपदेशक मौलवी ज़हरान बिन हाशिम है। हाशिम को श्रीलंका नेशनल तौदीद जमात का नेता और ईस्टर संडे हमलावरों का मास्टरमाइंड माना जाता है।

भारतीय अधिकारियों ने हाशिम की यात्रा के उद्देश्य या उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी साझा करने से हिंदुस्तान टाइम्स को मना कर दिया। एक अधिकारी ने कहा,  हाशिम शुरू में तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) से जुड़ा था, लेकिन ये संगठन किसी भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल नहीं पाया गया था। बाद में तमिलनाडु तौहीद जमात से अलग हो गया। बाद में वह श्रीलंका तौहीद जमात से जुड़ गया और उसने द्वीप राष्ट्र में इस्लाम के हिंसक रूप का प्रचार शुरू कर दिया।

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर