लाइव न्यूज़ :

East Bengal-Mohun Bagan Club: हो जाएं तैयार, 2 सितंबर को लखनऊ में जोरदार मुकाबला, दो कट्टर दुश्मन लड़ेंगे जंग!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2024 17:24 IST

East Bengal-Mohun Bagan Club: लखनऊ में पहली बार देश की दो बड़ी फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुकाबला देखने आयेंगे।10 हजार दर्शकों के जुटने की सम्भावना है।ड्रेसिंग रूम तथा अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है।

East Bengal-Mohun Bagan Club: नवाबों का शहर लखनऊ पहली बार दो परम्परागत प्रतिद्वंद्वी फुटबॉल टीमों मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच जोरदार मुकाबले का गवाह बनेगा। यह मुकाबला आगामी दो सितंबर को राजधानी के के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रदेश के खेल निदेशक आर. पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच दो सितंबर को होने वाले इस मुकाबले की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। यह मैच दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुकाबला देखने आयेंगे।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में पहली बार देश की दो बड़ी फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसमें 10 हजार दर्शकों के जुटने की सम्भावना है। मुकाबले की तैयारियों के तहत स्टेडियम में हाल ही में लगी फ्लड लाइट का परीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिये ड्रेसिंग रूम तथा अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने पिछले दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में फुटबॉल के विकास की अच्छी सम्भावनाएं बताते हुए राज्य में इस खेल को बढ़ावा देने की जरूरत जतायी थी।

इस दौरान उन्होंने राजधानी में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच मुकाबला कराने का प्रस्ताव भी दिया था। इसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। खेल निदेशक ने बताया कि दोनों टीमें एक सितंबर को लखनऊ पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फुटबॉल को प्रोत्साहित करने के लिहाज से यह बेहद उत्साहजनक कदम है।

टॅग्स :मोहन बागानEast Bengalफुटबॉललखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप