लाइव न्यूज़ :

Earthquake: गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई हताहत की खबर नहीं

By आजाद खान | Updated: March 8, 2023 14:08 IST

बताया जा रहा है कि आईएसआर द्वारा अपनी वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर महसूस किये गये और भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में 24.6 किमी की गहराई में स्थित था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के कच्छ में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है। गांधीनगर स्थित आईएसआर के अनुसार, यह भूकंप तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर महसूस किए गए है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

गांधीनगर: गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार की तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित आईएसआर द्वारा अपनी वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर महसूस किए गए है।

जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में 24.6 किमी की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ऐसे में इसी इलाके में पिछली बार भी भूकंप आया था। 27 फरवरी को यहां आए भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई थी। 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी आए थे भूकंप

वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के अनुसार, यहां पर भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 8 मिनट पर आया था, ऐसे में यहां भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार देर रात 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। 

इसके बाद लगातार दो और झटके महसूस किए गए थे। इस पर बोलते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि रात 12 बजकर 45 मिनट पर आए पहले भूकंप का केंद्र जिले के भटवारी क्षेत्र के सिरोर जंगल में था। उन्होंने कहा था कि उसके बाद दो और झटके महसूस किए गए थे। ये झटके बहुत हल्के थे। 

मामले में पटवाल ने कहा था कि भूकंप के कारण रसोईघर के बर्तन गिरने और खिड़की के शीशे तथा दरवाजे खड़खड़ाने के कारण कई निवासी जग गए थे। दहशत में आकर वे अपने घरों से बाहर भागने को मजबूर हो गए थे। अधिकारी ने कहा था कि स्थानीय निवासियों ने डर की वजह से लगभग पूरी रात अपने घरों से बाहर बिताई थी। हालांकि, जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली थी। 

कच्छ में आते रहते है भूकंप

आपको बता दें कि गुजरात का कच्छ जो अहमदाबाद से लगभग 400 किमी दूर है, उसे उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है। यह ऐसी जगह है जहां नियमित रूप से कम तीव्रता वाले भूकंप को महसूस किया जाता है। ऐसे में यह वही जगह है जहां जनवरी 2001 में भयंकर भूकंप आया था जिसमें 13,800 लोग मारे गए थे और अन्य 1.67 लाख घायल हुए थे। ऐसे में इस भूकंप में जान व माल का भारी नुकसान भी हुआ था। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :गुजरातभूकंपउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी