लाइव न्यूज़ :

दूसरे दिन भूकंप के झटके, दिल्ली-एनसीआर में दहशत, लोग घर से निकले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2025 20:36 IST

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने भूकंप के बारे में तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गए। दहशत फैल गई और लोग खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए।भूकंप के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

नई दिल्लीः दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दूसरे दिन भूकंप से लोग भयभीत हो गए। दिल्ली-एनसीआर में दहशत देखा गया और लोग घर से निकल गए। हरियाणा के झज्जर में रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। 10 जुलाई को भी झटके महसूस किए गए थे। हरियाणा में झज्जर के समीप बृहस्पतिवार सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र झज्जर से तीन किलोमीटर उत्तरपूर्व और दिल्ली से 51 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में था। भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर चार मिनट पर महसूस किए गए थे।

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार शाम को 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। शुरुआती खबरों में यह जानकारी दी गई। भूकंप शाम करीब 7:49 बजे महसूस किया गया और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दो दिनों में आया यह भूकंप का दूसरा झटका था। बृहस्पतिवार की सुबह झज्जर के पास 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

झज्जर के अलावा भूकंप के झटके पड़ोसी रोहतक और गुरुग्राम जिलों, पानीपत, हिसार और मेरठ में भी महसूस किए गए। झज्जर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया, ‘‘यह जोरदार झटका था। मुझे लगता है कि मैंने जिंदगी में पहली बार इतना तेज झटका महसूस किया।’’ उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस होते ही दहशत फैल गई और लोग खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए। लोग अपने घरों से बाहर भागे, कई तो नंगे पैर ही घरों से बाहर निकल पड़े। पहले गर्मी, फिर रात भर की बारिश और अब यह, इन तीनों ने हमारे लिए हालात बहुत मुश्किल कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने भूकंप के बारे में तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

टॅग्स :भूकंपदिल्लीहरियाणाNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी