लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई तीव्रता

By सुमित राय | Updated: April 28, 2020 14:38 IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 19 किलोमीटर दूर उत्तर में था।

कोराना वायरस संकट के बीच हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए, जिसका केंद्र धर्मशाला से 19 किलोमीटर दूर उत्तर में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है और अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है और अब तक भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 29435 लोग आ चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 6868 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 21632 एक्टिव केस मौजूद हैं।

कोरोना वायरस के संकट के बीच भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि 12 और 13 अप्रैल को दिल्ली मे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन इनकी तीव्रता भी काफी कम थी।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।कितनी तबाही लाता है भूकंप?

रिक्टर स्केलअसर
0 से 1.9सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9हल्का कंपन।
3 से 3.9कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर।
4 से 4.9खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा।
9 और उससे ज्यादापूरी तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी।

* भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है।

टॅग्स :भूकंपहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए