लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में लगातार चौथे दिन आया भूकंप, नगालैंड में भी लगे झटके

By निखिल वर्मा | Updated: June 25, 2020 05:48 IST

मिजोरम और नगालैंड दोनों जगह जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम में 4.5 तीव्रता का जबकि नगालैंड में 3.8 तीव्रता का भूकंप आयाभारत के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों भूकंप की घटनाएं बढ़ी है

मिजोरम में लगातार चौथे दिन भूकंप आया। गुरुवार तड़के राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मिजोरम में चम्फाई से 21 किमी दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाला भूकंप आया। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार नागालैंड में भी 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। वोखा से उत्तर-उत्तर पश्चिम में 9 किमी की दूरी पर इसके झटके महसूस किए गए।

मिजोरम में चार दिन में चौथी बार आया भूकंप

मिजोरम में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले मंगलवार को 3.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। यह लगातार चौथा दिन है जब राज्य में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। मंगलवार को महसूस किए गए झटके से राज्य में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राजधानी आइजोल में भी झटका महसूस किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ मंगलवार को शाम सात बजकर 17 मिनट और 37 सेकेंड पर 23.22 अक्षांश और 93.4 देशांतर के बीच 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।’’

भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिजोरम के सेरछिप जिले में थेनज्वाल से 39 किलोमीटर दक्षिणपूर्व एवं सतह से 25 किलोमीटर नीचे था। उल्लेखनीय है कि रविवार और सोमवार को भी मिजोरम में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे जिससे घरों और सड़कों को नुकसान पहुंचा था और सरकार ने बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

पहला भूकंप रविवार को शाम चार बजकर 16 मिनट पर सितौल जिले में आया और उसकी तीव्रता 5.1 थी। वहीं दूसरा भूकंप सोमवार को तड़के चार बजकर 10 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.3 थी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

टॅग्स :भूकंपमिजोरमनागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील