लाइव न्यूज़ :

भूकंप के झटके से हिली दिल्ली-NCR की धरती, हरियाणा का सोनीपत रहा केंद्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 1, 2018 16:32 IST

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से मेट्रो को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था और भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई है।  

Open in App

नई दिल्ली, 01 जुलाईः दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार का दिन होने की वजह से अधिकांश लोग घरों में थे, जिन्होंने भूकंप के झटकों को महसूस किया और तुरंत बाहर निकल आए। वहीं, बताया जा रहा है कि इसकी वजह से मेट्रो को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, जोकि रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई है। इसका केंद्र हरियाणा का सोनीपत बताया जा रहा है और भूकंप के झटके दोपहर के करीब 3 बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए है। खबर लिखे जाने तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

इससे पहले 17 जून को सिक्किम में रविवार शाम की शाम को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई थी। उससे पहले 14 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई थी। वहीं, 11 जून को असम में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई थी। 

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भूकंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब