लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अर्थ डे' पर किया ट्वीट, कहा- पृथ्वी का आभार, स्वच्छ और समृद्ध ग्रह के लिए सब लें संकल्प

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2020 09:30 IST

Earth Day: आज 'अर्थ डे' है। इसे मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस दिन के महत्व को रेखांकित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआज अर्थ डे के 50 साल हो रहे हैं पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीटपीएम मोदी ने धरती को और साफ और समृद्ध बनाने की अपील की, कोरोना फाइटर्स का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंटरनेशनल अर्थ डे' के मौके पर सभी से पृथ्वी को स्वच्छ और समृद्ध ग्रह बनाने की दिशा में काम करने के संकल्प का आह्वान किया है।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए दुनिया भर में आज फैले कोविड-19 महामारी का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ अगली पंक्ति में खड़े होकर जो लोग लड़ाई कर रहे हैं, उन्हें भी ये प्रोत्साहन देने का मौका है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय अर्थ डे पर हम सभी हमारे देखभाल और हम पर करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं। आइए हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक समृद्ध ग्रह की दिशा में काम करने का संकल्प लें। COVID-19 को हराने के लिए सबसे आगे काम कर रहे लोगों को भी प्रोत्साहित करें।'

बता दें कि 'अर्थ डे' के आज 50 साल पूरे हो रहे हैं। पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल, 1970 के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरुआत की गई थी।

1970 में शुरू की गई इस परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अर्थ डेनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई