लाइव न्यूज़ :

DUSU Election 2018: ABVP ने लहराया जीत का झंडा, तीन सीटों पर किया कब्जा, NSUI को सिर्फ एक सीट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 13, 2018 21:56 IST

दिल्ली विश्वविद्यायल चुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई है, इस चुनाव में एबीवीपी ने तीन पदों पर कब्जा किया है, वहीं, एमएसयूआई को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर:  दिल्ली विश्वविद्यायल चुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई है, इस चुनाव में एबीवीपी ने तीन पदों पर कब्जा किया है, वहीं, एमएसयूआई को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई है। इसके अलावा एक गठबंधन में लड़े लेफ्ट और आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई को डूसू चुनाव से खाली हाथ लौटना पड़ा है।

अध्यक्ष पद परएबीवीपी  उम्मीदवार अंकित बसोया ने जीत दर्ज की है, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर भी एबीवीपी  की जीत हुई है। वहीं डूसू उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से शक्ति सिंह, सचिव पद पर एमएसयूआई से आकाश चौधरी और संयुक्त सचिव पद परएबीवीपी की ज्योति चौधरी ने जीत दर्ज की है।बता दें, डूसू चुनावों में मतों की गिनती को 'खराब ईवीएम और इसे लेकर छात्रों के हंगामे के बीच' गुरूवार को बीच में ही रोक दिया गया। ईवीएम खराब होने के आरोपों के सामने आने पर मतगणना को शुरू में एक घंटे के लिये रोका गया। हालांकि छात्रों की आपत्तियों के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने इस प्रक्रिया को स्थगित करने का फैसला किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के शक्ति सिंह ने कहा, 'सिर्फ एक ईवीएम खराब थी और इसे ठीक किया जा सकता था। हम चाहते हैं कि मतगणना फिर से शुरू हो। क्योंकि हम सभी सीटों पर आगे थे इसलिये विपक्षी दल नए सिरे से चुनाव की मांग कर रहे हैं।' 

उल्लेखनीय है कि चुनावों के लिए बुधवार को शाम साढ़े सात बजे तक करीब 44.46 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। डूसू चुनावों में 1.35 लाख छात्र 23 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह साढ़े आठ बजे और साढ़े नौ बजे के बीच 18.5 फीसदी मतदान हुआ और सुबह साढ़े 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

ABVP के उम्मीदवार

बीजेपी की यूथ विंग एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए गुर्जर समुदाय से आने वाले अंकिव बसोया को टिकट दिया है। उपाध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह को मौका दिया है। वहीं सेक्रेटरी पोस्ट के लिए सुधीर डेढ़ा को मैदान में उतारा है और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए ज्योति चौधरी एबीवीपी की उम्मीदवार हैं।

CYSS और AISA के उम्मीदवार

सीवाईएसएस और आइसा की तरफ से अध्यक्ष पद पर आइसा के अभिज्ञान को मौका दिया गया है। उपाध्यक्ष पद पर भी आइसा की उम्मीदवार अंशिका सिंह चुनाव लड़ रही हैं। सचिव पद पर सीवाईएसएस के चंद्रमणि देव और जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर सन्नी तंवर चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए