लाइव न्यूज़ :

DUSU अध्यक्ष अंकित बसोया की डिग्री फर्जी होने के आरोप का ABVP ने किया खंडन, NSUI ने लगाया था आरोप

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 18, 2018 16:43 IST

13 सितंबर को आए चुनाव परिणामों में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित बसोया ने एक कड़ी टक्कर में एनएसयूआई के उम्मीदवार सन्नी छिल्लर को हराया था।

Open in App

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्‍ली यूनिव‌र्स‌िटी छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष की मार्कशीट फर्जी होने से इंकार कर दिया है। एबीवीपी ने इसे विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही है एक अफवाह बताई है। बीते 13 सितंबर को आए चुनाव परिणामों में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित बसोया ने एक कड़ी टक्कर में कांग्रेस के यूथ विंग भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के उम्मीदवार सन्नी छिल्लर को हराया था।

लेकिन मंगलवार को उनकी मार्कशीट और मार्कशीट को लेकर विवाद शुरू हो गया। एनएसयूआई ने दावा किया कि उनके संगठन के तमिलनाडु के छात्रों ने थ‌िरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी से अंकित बसोया की मार्कशीट और प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में थ‌िरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी ने एक कागजात उपलब्‍ध कराया है। जिसमें विवि ने कहा है कि जिस मार्कशीट की जानकारी मांगी गई वह एक फर्जी मार्कशीट है। एनएयूआई का दावा है कि अंकित ने गलत मार्कशीट देकर डीयू में एडमिशन ले लिया था।

लेकिन अंकित बसोया ने इसका खंडन किया है। उन्होंने टाइम्स नाऊ को दिए गए एक बयान में कहा, 'मेरा स्नातक वास्तविक है। मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करूंगा।' उन्होंने यह भी कहा, 'ये लोग जानबूझकर विवाद खड़े कर रहे हैं। पहले इन्होंने ईवीएम पर विवाद खड़ा किया, लेकिन जब हार गए तो अब बेबुनियाद मुद्दे को उठा रहे हैं।'

इस मामले में एबीवीपी ने बयान जारी किया है। एबीवीपी के मुताबिक, 'डीयू ने अंकित का एडिमिशन उनके प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन के बाद ही किया था। डीयू के पास आज भी इसका अधिकार है कि अगर वह किसी दस्तावेज की छानबीन करना चाहती है तो कर सकती है।'

एबीवीपी ने एनएसयूआई पर आरोप लगाते हुए कहा, "यह एनएसयूआई का काम नहीं है कि वह किसी को सर्टिफिकेट जारी करे।" एबीवीपी ने यह भी कहा कि कथ‌ित तौर पर थ‌िरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए दस्तावेज पर किसी तारीख का उल्लेख नहीं है। यह पूरी तरह से एनएसयूआई की ओर से खड़ा किया गया विवाद है।

उल्लेखनीय है कि डीयू में एडमिशन मेरिट के आधार पर होता है। डीयू में एडमिशन के‌ लिए हाई स्कोर होना जरूरी होता है। अन्यथा डीयू में एडिशन मिलना संभव नहीं हो पाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की छात्र विंग एबीवीपी ने इस बार अध्यक्ष पद के लिए गुर्जर समुदाय से आने वाले अंकिव बसोया को टिकट दिया था और उन्होंने जीत भी दर्ज की थी। लेकिन अब उनकी मार्कशीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

इससे पहले 13 सितंबर को आए डूसू चुनाव परिणामों में चार प्रमुख पदों में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर अंकित बसोया, उपाध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह और संयुक्त सचिव के पद पर ज्योति चौधरी ने जीत दर्ज की थी। जबकि एनएसयूआई को बस सचिव पद आकाश चौधरी से संतोष करना पड़ा था। जबकि मतगणना के दौरान ईवीएम में खराबी आने से मतगणना केंद्र में जमकर तोड़फोड़ भी हुई ‌थी और काउंटिंग टाल दी गई थी। लेकिन बाद में फिर से काउंटिंग शुरू हुई और रात में परिणाम जारी किए गए।

एनएसयूआई ने इस दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ और आरएसएस व बीजेपी की शह पर एबीवीपी को जिताने के आरोप भी लगाए। बाद में चुनाव आयोग ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि डूसू में प्रयोग की गई ईवीएम चुनाव आयोग की नहीं थी। जबकि अमित शाह ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया था। उन्होंने कहा था यह राष्ट्रीय विचारधारा की जीत है।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतअध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव पर एबीवीपी ने मारी बाजी?, दिल्ली विवि के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर