लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रदूषण पर हरियाणा ने केंद्र सरकार से संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की, दुष्यंत चौटाला ने कहा- जल्द लिखूंगा पीएम मोदी को भी खत

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2019 17:38 IST

इससे पहले दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सोमवार को सख्त टिप्पणी की और पंजाब सहित हरियाणा को पराली जलाने के मामले में कदम उठाने का निर्देश दिया।

Open in App

दिल्ली में प्रदूषण के मामले को लेकर हरियाणा सरकार ने केंद्र से संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। हरियाणा के  उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को पत्रकारों को ये जानकारी दी। दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'हरियाणा सरकार ने केंद्र से संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। मैंने आज ही अपने कार्यालय में चार्ज लिया है। इस लिहाज से मैं इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी भी लिखूंगा।'

इससे पहले दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सोमवार को सख्त टिप्पणी की और पंजाब सहित हरियाणा को पराली जलाने के मामले में कदम उठाने का निर्देश दिया। दिल्ली में इस मौसम में अत्यधिक प्रदूषण और स्मॉग की एक वजह पड़ोसी राज्यों में किसानों द्वारा पराली जलाया जाना भी है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पराली जलाये जाने की घटनाओं को भी गंभीरता से लिया और कहा कि हर साल निरंकुश तरीके से ऐसा नहीं हो सकता। पीठ ने स्थिति की गंभीरता पर चिंता व्यक्त की और सवाल किया, 'क्या इस वातावरण में हम जीवित रह सकते हैं? यह तरीका नहीं है जिसमें हम जीवित रह सकते हैं।' 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'दिल्ली का हर साल दम घुट रहा है और हम इस मामले में कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। सवाल यह है कि हर साल ऐसा हो रहा है। किसी भी सभ्य समाज में ऐसा नहीं हो सकता।'

टॅग्स :दुष्यंत चौटालावायु प्रदूषणदिल्लीनरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील