लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत चौटाला ने 'नूंह हिंसा' को सुनियोजित मानने से इनकार करते हुए कहा, "उन्हें जवाब देना होगा, जो शांति और भाईचारे को खतरे में डाल रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 7, 2023 10:55 IST

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नूंह हिंसा को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अगल रूख अपनाते हुए हिंसा को सुनियोजित होने से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्यंत चौटाला ने नूंह हिंसा को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अलग राय रखी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नूंह में त्वरित प्रतिक्रिया के कारण हिंसक हालात पैदा हुएलोगों को लड़ाने वाले जवाब देें कि वो क्यों हरियाणा की शांति और भाईचारे को खतरे में डाल रहे हैं

चंडीगढ़/हिसार: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नूंह में हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अगल रूख अपनाते हुए हिंसा को सुनियोजित होने से इनकार किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह त्वरित प्रतिक्रिया के कारण पैदा हुई हिंसा थी, इसलिए इसे सुनियोजित साजिश कहा ठीक नहीं होगा। 

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने बीते रविवार को कहा कि राज्य के लोगों को आपस में लड़ने वाले लोगों को जवाब देने की जरूरत है कि वो क्यों शांति और भाईचारे को खतरे में डाल रहे हैं।

डिप्टी सीएम चौटाला ने खुद की सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा, "आज हमें भी खड़े होकर इस बात का जवाब जनता को देना होगा आखिर वो कौन लोग हमारे में हैं, जो हरियाणा की शांति और भाईचारे को खतरे में डाल रहे हैं।"

हिसार में एक कार्यक्रम के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सभी को शांति के रास्ते पर चलना चाहिए, हिंसा केवल बर्बादी के रास्ते पर ले जाती है और इससे किसी का भला नहीं होने वाला है।

मालूम हो कि यह बयान देने से पहले भी उपमुख्यमंत्री चौटाला ने इस बात की ओर इशारा किया था कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक जुलूस निकालने से पहले नूंह में पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त जानकारी नहीं होगी, जिसके कारण वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई हो और फिर हिंसक झड़प हुई हो।

इसके साथ ही चौटाला मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उस बात से असहमत दिखाई दिये, जिसमें सीएम खट्टर ने कहा था कि नूंह हिंसा "सुनियोजित" थी और विहिप जुलूस को बाधित करने के लिए हमला किया गया था।

बीते 31 जुलाई को नूंह में हुई सांप्रदायिक झड़प में दो होम गार्ड, एक मौलवी समेत कुल छह लोगों की मौत हुई थी। यह वाकया उस वक्त हुआ जब नूंह में विहिप द्वारा जुलूस निकालने पर बवाल हुआ और फिर हिंसा फैल गई।

टॅग्स :दुष्यंत चौटालानूँहमनोहर लाल खट्टरहरियाणाविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो