लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान जुलाई में जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 25 लाख बढ़ी, जानें एयरटेल, वोडा आइडिया को कितना हुआ नुकसान

By भाषा | Updated: October 18, 2020 15:18 IST

आंकड़ों के अनुसार फरवरी के बाद पहली बार जुलाई में दूरसंचार उपभोक्ताओं की कुल संख्या में 35 लाख का इजाफा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में सक्रिय ग्राहकों की संख्या कुल मिलाकर 21 लाख घटी है।ट्राई के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में रिलायंस जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 25 लाख बढ़ी। इस दौरान एयरटेल ने 4 लाख और वोडाफोन आइडिया ने 38 लाख सक्रिय ग्राहक गंवाए।

नयी दिल्ली: रिलायंस जियो के सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या में जुलाई में 25 लाख की बढ़ोतरी हुई है। इससे पिछले महीने जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या घटी थी। वहीं उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या जुलाई में चार लाख घटी है। इसी तरह वोडाफोन आइडिया ने भी 38 लाख सक्रिय ग्राहक गंवाए हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार फरवरी के बाद पहली बार जुलाई में दूरसंचार उपभोक्ताओं की कुल संख्या में 35 लाख का इजाफा हुआ है। हालांकि, इस दौरान सक्रिय ग्राहकों की संख्या कुल मिलाकर 21 लाख घटी है। एक्सिस कैपिटल की ट्राई के मासिक आंकड़ों के हवाले से ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘जुलाई में उद्योग के सक्रिय ग्राहकों या कनेक्शनों की संख्या 21 लाख घटकर 95.6 करोड़ रह गई।

इससे पहले जून में माह-दर-माह आधार पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या 28 लाख घटी थी।’’ सक्रिय ग्राहकों की संख्या की गणना विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) के जरिये की जाती है। यह किसी मोबाइल नेटवर्क पर सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या बताता है। एक्सिस की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ट्राई के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में रिलायंस जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 25 लाख बढ़ी।

इस दौरान एयरटेल ने 4 लाख और वोडाफोन आइडिया ने 38 लाख सक्रिय ग्राहक गंवाएं। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में माह-दर-माह आधार पर 33 लाख का इजाफा हुआ, लेकिन वीएलआर में 1.14 प्रतिशत की गिरावट की वजह से उसने इसमें से कुछ लाभ गंवा दिया। ट्राई के अनुसार देश में कुल वायरलेस कनेक्शनों की संख्या जुलाई में 114.4 करोड़ थी।

जुलाई, 2020 में इनमें से सक्रिय कनेक्शनों की संख्या 95.58 करोड़ थी। ट्राई ने कहा कि कुल ग्राहकों पर सक्रिय कनेक्शनों का अनुपात 83.54 प्रतिशत था। ट्राई के अनुसार, जुलाई, 2020 में अधिकतम वीएलआर की तारीख के हिसाब से भारती एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों का अनुपात सर्वाधिक 97 प्रतिशत था।

वहीं रिलायंस जियो के सक्रिय ग्राहकों का अनुपात 78 प्रतिशत तथा वोडाफोन आइडिया का 89.3 प्रतिशत था। कुल मिलाकर जुलाई में जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 31.3 करोड़ थी। वहीं एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 31 करोड़ और वोडाफोन आइडिया के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 26.9 करोड़ थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जून में एयरटेल 31.1 करोड़ सक्रिय ग्राहकों के साथ सबसे आगे थी। वहीं जून में जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 31 करोड़ और वोडाफोन आइडिया के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 27.3 करोड़ थी। 

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?