लाइव न्यूज़ :

MP Taja News: लॉकडाउन के दौरान कुछ परिवारों को किया घर के अंदर बंद, निर्देशों का कर रहे थे उल्लघंन

By प्रिया कुमारी | Updated: April 10, 2020 14:33 IST

मध्य प्रदेश में कुछ परिवारों घर में बंद कर दिया गया क्योंकि वह निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। इस बात पर कांग्रेस विधायक ने आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन का निर्णय अमानवीय है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कुछ परिवारों घर में बंद कर दिया गया क्योंकि वह निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे।इस कदम से कांग्रेस विधायक ने प्रशासन का आलोचना की है।

इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है और लोगों को घर से निकलने की मनाही है। लेकिन तालाबंदी के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ परिवारों को घर में बंद कर ताला लगाना पड़ा। क्योंकि वह लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन कर रहे थे। एमपी के अधिकारियों के अनुसार भोपाल से 344 किलोमीटर छतरपुर जिले के दो जगहों खजुराहो और राजनगर में कदम उठाए गए। जिला प्रशासन ने 47 परिवारों को उनके घरों के अंदर बंद कर दिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस बात पर छतरपुर के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ने ओलोचना करते हुए कहा प्रशासन का निर्णय अमानवीय है। प्रशासन ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के बजाय आतंक फैला रहे हैं। इस तरह के कठोर कदम उठाने से पहले जनप्रतिनिधियों के बारे में सोचना चाहिए।

इलाके के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), स्वामनिल वानखेड़े ने कहा कि कुछ परिवार निर्देशों का पालन करने में प्रशासन की मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम केवल उन व्यक्तियों के लिए उठाया गया था जो 30 मार्च के बाद जिले से बाहर चले गए थे और ग्वालियर, भोपाल, कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली और अन्य स्थानों के अस्पतालों में अपना इलाज करवाकर वापस आ गए थे। हमने पहले कोई ताला नहीं लगाया था, लेकिन हमने देखा कि पिछले दो दिनों में उनमें से कई बाहर घूम रहे हैं। नियमों का पालन करने पर उनके लिए ये कड़े कदम उठाए गए हैं। 

वानखेड़े ने कहा, उन्हें तालाबंद करने के साथ-साथ हमने उन्हें आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए फोन नंबर दिए हैं। हमने उन्हें जरूरत पड़ने पर 'आपातकालीन फोन नंबर' भी प्रदान किए हैं। पटवारी संबंधित और नगर परिषद के कर्मचारी हर दिन सुबह और शाम इन घरों में जाते हैं। उनकी जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है। 

छतरपुर के जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने कहा यदि वे प्रशासन के साथ सहयोग करने और अपने घरों में रहने की अवधि के दौरान तैयार हैं तो हम ताले को हटा देंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालछतरपुरइलाहाबाददिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट