लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, आज सभी स्कूल, ट्रेकिंग बंद, बद्रीनाथ यात्रा स्थगित

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2021 08:50 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य में आज सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य में भारी बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट' और मंगलवार के लिए 'ओरेंज अलर्ट' जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे19 अक्टूबर तक रहेगा भारी बारिश का खतराबद्रीनाथ धाम यात्रा को किया गया स्थगित

उत्तराखंड राज्य में आज भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद किया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने मंगलवार तक पहाड़ों पर ट्रेकिंग, कैंपिंग जैसी एक्टविटिज पर रोक लगाई थी। वहीं आज चमोली में रेड अलर्ट को देखते हुए बद्रीनाथ धाम की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीटर के जरिए ये बताया कि, उत्तराखण्ड में भारी बारिश के चेतावनी के मद्देनकर सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रदेश के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रियों से यह आग्रह किया है कि वे राज्य में होने वाली भारी बारिश के कारण अपनी यात्रा को एक-दो दिनों के लिए स्थगित कर दें। वहीं देहरादून में 18-19 अक्टूबर को होने वाले जिला स्तरीय खेल महाकुंभ को रद्द कर दिया गया है। अब खेल महाकुंभ को 24 और 25 अक्टूबर को किया जाएगा।

बता दें कि मौसम विभाग की चेतावनी में राज्य के सभी 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाएं  (60 से 70 किमी/घंटा) चलने की भविष्यवाणी की है। राज्य के चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने चार धाम यात्रियों के लिए अधिक सतर्क रहने को कहा है।

टॅग्स :उत्तराखण्डबद्रीनाथ मन्दिरपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील