लाइव न्यूज़ :

बर्ड हिट के कारण दिल्ली से शिलांग जा रहे विमान की पटना एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2024 15:04 IST

आज सुबह दिल्ली से शिलांग जा रही स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 2950 अचानक एक पक्षी से टकरा गई, जिससे विमान को इमरजेंसी में पटना एयरपोर्ट पर लैंड करानी पड़ी। बर्ड हिट के कारण विमान के शीशे को क्षति पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देविमान की इमरजेंसी लैंडिंग से यात्री थोड़ा घबरा गए थे, हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। इस घटना के बाद से पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया थाप्राप्त जानकारी के अनुसार टेक्निकल टीम की जांच पूरी होने के बाद सब ठीक ठाक कर विमान को टेक ऑफ कराया गया।

पटना:पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एक विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह दिल्ली से शिलांग जा रही स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 2950 अचानक एक पक्षी से टकरा गई, जिससे विमान को इमरजेंसी में पटना एयरपोर्ट पर लैंड करानी पड़ी। बर्ड हिट के कारण विमान के शीशे को क्षति पहुंची है।

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से यात्री थोड़ा घबरा गए थे। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। इस घटना के बाद से पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेक्निकल टीम की जांच पूरी होने के बाद सब ठीक ठाक कर विमान को टेक ऑफ कराया गया। 

पटना हवाई अड्डे के निदेशक अंचल प्रकाश ने कहा कि स्पाइसजेट की दिल्ली-शिलांग उड़ान में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसके कारण इसे यहां जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट करना पड़ा। सोमवार सुबह 8.52 बजे सुरक्षित रूप से विमान को उतारा गया। 

वहीं यात्रियों के लिए आगे की उड़ान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इसके बाद विमान को पूरी तरह से जांच करने के बाद उडान भरने की अनुमति दी गई।

टॅग्स :स्पाइसजेटपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर