लाइव न्यूज़ :

DU South campus Meet 2024: डीयू साउथ कैंपस में पत्रकारिता कोर्स के पूर्व और वर्तमान छात्रों का मिलन समारोह, सीनियर को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2024 11:41 IST

DU South campus Meet 2024: कार्यक्रम में पूर्व छात्रों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों से मिला स्नेह और लगाव हम सबको इससे अलग होने नहीं देता।अरविंद मोहन ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि लगभग 45 वर्षों से साउथ कैंपस से जुड़े रहे हैं।एस पी जैन ऑडिटोरियम, साउथ कैंपस में सम्पन्न हुआ। 

DU South campus Meet 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में पत्रकारिता कोर्स के पूर्व और वर्तमान छात्रों का मिलन समारोह (संचार 2024 ) शनिवार को एसपी जैन ऑडिटोरियम, साउथ कैंपस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य पत्रकारों  को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षक अरविन्द मोहन का स्वागत कार्यक्रम की सूत्रधार डॉक्टर सीमा भारती ने किया। अरविंद मोहन ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि वे लगभग 45 वर्षों से साउथ कैंपस से जुड़े रहे हैं जब से इस परिसर की नींव रखी गई थी। यहां के छात्रों से मिला स्नेह और लगाव हम सबको इससे अलग होने नहीं देता।

ज्ञातव्य हो कि  लगभग तीन दशकों से पत्रकारिता की शिक्षा हिंदी विभाग साउथ कैंपस द्वारा दी जा रही है।  वरिष्ठ प्रोफेसर सुधा सिंह ने अपने वक्तव्य में बेहतर पत्रकार बनने के कुछ सूत्र विद्यार्थियों को दिये एवं पत्रकारिता के विद्यार्थियों को नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह थे। वे वर्ष 1997 - 99  में इस कोर्स के छात्र रहे थे।

धर्मेंद्र सिंह वर्तमान में इंडियन ऑयल में कार्यरत हैं। उनकी  उपस्थित शुरू से अंत तक बनी रही। उन्होंने अपने वक्तव्य में एलुमिनी एसोसिएशन बनाने की बात उठाई। इस कार्यक्रम  में दक्षिणी  परिसर हिंदी विभाग के प्रभारी वरिष्ठ प्रोफेसर अनिल राय का सान्निध्य प्राप्त रहा।

उन्होंने घोषणा की कि इस कोर्स के लिए मीडिया लैब और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 70 लाख की राशि विभाग को दी गई है। एलुमिनी मीट के इस उत्सव में 25 वर्षों से अधिक समय से विभाग से शिक्षा प्राप्त कर देश के विभिन्न मीडिया संस्थानों में उच्च पदों पर पदस्थ कई एलुमिनी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं कविता जैसे  सांस्कृतिक आयोजन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडिया नेट बुक्स एवं मीडिया हेलिकल्स ने स्पॉन्सर किया। कार्यक्रम में कोर्स के शुरुआती बैच वर्ष 1995 से लेकर वर्तमान बैच तक के एलुमिनी एवं छात्र उपस्थित रहे।

सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अन्त में कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सीमा भारती ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व छात्र अभय  के साथ ही कोर्स के वर्तमान छात्रों की महती भूमिका रही।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी