लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मस्जिद पोस्ट को लेकर गिरफ्तार हुए डीयू के प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2022 17:46 IST

प्रोफेसर रतन लाल को शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया था, जिसका उद्देश्य वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर 'शिवलिंग' की कथित खोज के बाद कथित तौर पर धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुंचाना था। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेसर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शनिवार को दी जमानतशुक्रवार को दिल्ली पुलिस के द्वारा प्रो. रतन लाल को किया गया था गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन लाल को जमानत दे दी। उन्हें शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया था, जिसका उद्देश्य वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर 'शिवलिंग' की कथित खोज के बाद कथित तौर पर धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुंचाना था। 

तीस हजारी कोर्ट द्वारा दी गई जमानत

अदालत ने प्रोफेसर रतन लाल को 50,000 रुपये के बॉन्ड और इतनी ही राशि पर जमानत दी गई है। उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। दिल्ली के एक वकील की शिकायत के आधार पर मंगलवार रात हिंदू कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वकील विनीत जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा कि प्रोफेसर ने हाल ही में "शिवलिंग पर अपमानजनक, और उकसाने वाला ट्वीट" साझा किया था।

प्रोफेसर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना) और 295A (जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

गिरफ्तारी के बाद वामपंथी छात्र संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

हिंदू कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को वामपंथी अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान आइसा के छात्रों के हाथों पोस्टर थे जिन पर लिखा था: "हमारे शिक्षकों पर हमला बंद करो", "लोकतांत्रिक आवाजों पर अंकुश लगाना बंद करो" और "रिलीज प्रोफेसर रतन लाल"। धरने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस के अलावा महिला कर्मियों समेत बाहरी बल की चार कंपनियां लगाई गई हैं।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिददिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी